13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यदेहरादून में रूह कंपाने वाला ऐक्सिडेंट, बेकाबू ट्रक ने Toll Plaza पर...

देहरादून में रूह कंपाने वाला ऐक्सिडेंट, बेकाबू ट्रक ने Toll Plaza पर कार को कुचल डाला, हादसे में 2 की मौत

Published on

देहरादून

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर मौत का तांडव देखने को मिला। यहां एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया तो आगे लाइन में चल रही गाड़ियों को रौंद डाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। रूह कंपाने वालायह हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है।

सोमवार की सुबह हुए इस हादसे पर स्थानीय पुलिस ने बताया कि देहरादून-हरिद्वार हाइवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डंपर ने 3 कारों को टक्कर मार दी। इस बात की जांच चल रही है कि क्या ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था, जिस वजह से हादसा हुआ। ऐक्सिडेंट में कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई।

यह हादसा सुबह करीब सवा 8 बजे का बताया जा रहा है। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार तो डंपर और टोल प्लाजा पर बने पोल के बीच बुरी तरह पिचक गई। जबकि 2 अन्य कार डंपर के नीचे दब गई। इस हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और SDRF ने मौके पर बचाव अभियान चलाया।

कार सवार मृतकों की पहचान रतनमणि उनियाल निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव, 6 नंबर पुलिया रायपुर और पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पंवार के रूप में हुई है। इन दोनों के मौत की सूचना पुलिस ने उनके परिजनों को दे दी। दोनों मृतक टिहरी जिले की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में नियुक्त थे। यह दोनों आज अपने घर से टिहरी के लिए निकले थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

पुलिस के अनुसार डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एआरटीओ ऋषिकेश ने डंपर के समस्त कागजों की भी जांच की है जो जांच सही पाए गए हैं। हालांकि डंपर में भरी खनन सामग्री के कागजों की भी जांच की जा रही है।

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...