3.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यखौफनाक! त्रिशूल से पोते ने की दादी की हत्या, फिर खून से...

खौफनाक! त्रिशूल से पोते ने की दादी की हत्या, फिर खून से शिवलिंग पर किया अभिषेक

Published on

दुर्ग,

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के नंदिनी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने अपनी दादी की त्रिशूल मारकर जान ले ली. इसके बाद दादी के खून से पास में स्थित शिव मंदिर में जाकर अभिषेक कर दिया. यहां खून पर उसने ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ भी लिखा.

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने खुद को भी त्रिशूल से चोट पहुंचाई है. पुलिस ने आरोपी घायल नाती गुलशन को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचा दिया है. फिलहाल उसका एम्स रायपुर में इलाज चल रहा है.

मंदिर से लेकर गया था त्रिशूल
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में मंदिर में पूजा पाठ का काम करने वाला गुलशन गोस्वामी अपनी दादी रुक्मणि गोस्वामी के साथ रहता है. शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे गुलशन ने अपनी 70 वर्षीय दादी पर त्रिशूल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

सिर पर किए गए हमले में दादी बुरी तरह घायल होकर गिर गईं. इसके बाद नाती गुलशन ने अपनी दादी रुक्मणि का खून एकत्र किया और पास में स्थित शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर खून फैला दिया. यहां उसने शिवलिंग के आसपास खून फैलाकर उस पर हाथ से ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ भी लिख दिया. बताया जा रहा है कि युवक गुलशन गोस्वामी मंदिर से ही त्रिशूल लेकर गया था

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...