5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यडेडबॉडी से भर गया अस्पताल, ऐसा भयावह मंजर... हाथरस हादसे में 5...

डेडबॉडी से भर गया अस्पताल, ऐसा भयावह मंजर… हाथरस हादसे में 5 Km दूर CHC के हेल्थ स्टाफ ने लड़ी जिंदगी की जंग

Published on

हाथरस

हाथरस जिले के सिंकदराराऊ कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में उस दिन सबकुछ सामान्य था। सेंटर पर मौजूद मेडिकल स्टाफ रुटीन मेडिकल काम में व्यस्त था। तभी दोपहर में कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना सपने में भी किसी ने नहीं की थी। एक, दो, तीन… करते हुए लोगों की लाश और घायलों का अंबार लग गया। वहां एक डॉक्टर, 3 नर्स, एक फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय ने हिम्मत जुटाकर खुद को संभालते हुए सीमित संसाधनों के साथ अपने कर्म के मिशन में जुट गए।

सिंकदराराऊ की दूरी फुलराई से बमुश्किल 5 किलोमीटर की है, जहां भगदड़ मची। सीएचसी के एक स्टाफ ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया, ‘दोपहर में करीब 2 बजकर 40 मिनट पर एक आदमी कीचड़ में सने 3 बच्चों के साथ आया। जब हमने पुलिस स्टेशन में फोन किया तो इनचार्ज ने कहा कि बहुत बड़ा हादसा हुआ है। अलर्ट रहो। मैं भी मौके पर मौजूद हूं।’ डॉक्टर मनोज कटारा ने बताया कि लोग टेम्पू, ई-रिक्शा, लोडर्स और बसों में बॉडी और घायलों को लेकर आने लगे।

डॉक्टर ने बताया कि वो मंजर दहला देने वाला था। पहले कभी एक साथ इतनी लाशें नहीं देखी थी। पहले वार्ड, फिर बरामदा और फिर अस्पताल कैंपस की पूरी फील्ड ही शव और जख्मी लोगों से भर गई। हालत ऐसी थी कि एक नर्स तो मंजर देखकर ही बेहोश हो गई। लेकिन फिर पूरे स्टाफ ने हिम्मत जुटाते हुए काम शुरू किया। यह चेक करना ही मुश्किल हो रहा था कि कौन जिंदा है और कौन मर चुका है। लाशों के बगल में रोते-बिलखते परिजन भी मौजूद थे।

स्थानीय नागरिक साहिल भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएचसी में सभी स्ट्रेचर और बेंच घायलों से पटे पड़े थे। जब वहां कोई जगह नहीं बची तो घायल और मृतक जमीन पर यहां-वहां रखे गए। लोग बदहवासी की हालत में सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे थे। सब लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे थे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...