12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्य'मैं हिंदुत्व का विचारक हूं, किसी राजनीतिक दल का नहीं ', धीरेंद्र...

‘मैं हिंदुत्व का विचारक हूं, किसी राजनीतिक दल का नहीं ‘, धीरेंद्र शास्त्री बोले- हमारे आने से कुछ लोगों के पेट में दर्द होने लगा

Published on

गोपालगंज:

प्रसिद्ध कथावाचक और बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को बिहार के गोपालगंज पहुंचे जहां अपने प्रवचन के दौरान एक बार फिर उन्होंने हिंदुत्व का मुद्दा उठाया. उन्होंने वहां कथा के दौरान कहा कि वह किसी राजनीतिक दल के प्रचारक नहीं हैं, बल्कि हिंदुत्व के प्रचारक हैं और अपने जीवन का हर क्षण हिंदुओं के उत्थान के लिए समर्पित करेंगे.

अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ‘जब तक हमारे प्राण रहेंगे, हम हिंदुओं के लिए जिएंगे और हिंदुओं के लिए मरेंगे, हम इस देश के हिंदुओं को जगाने के लिए आए हैं.’ उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी भी देश से मुसलमानों को निकाला जाता है, तो दुनिया में 65 मुस्लिम देश हैं जो उनका स्वागत कर लेंगे, लेकिन यदि हिंदुओं को फिजी, सूरीनाम, पाकिस्तान, भारत, नेपाल या मॉरीशस से निकाल दिया जाए, तो उनके पास कोई ठिकाना नहीं होगा.

बाबा बागेश्वर ने बिहार में अपने आगमन को लेकर आरजेडी के विरोध पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उन्हें बिहार आने से जितना रोका जाएगा, वह उतना ही अधिक आकर कथा करेंगे. उन्होंने यहां तक कहा कि यदि उन्हें गोपालगंज आने से रोका गया तो वह यहीं मकान बनाकर रहने लगेंगे.

उन्होंने अपने बयान में चेतावनी भरे शब्दों में कहा, ‘अगर हमें रोकोगे और हम मर जाएंगे, तो हम फिर बिहार में ही जन्म लेंगे. छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं.’ बाबा बागेश्वर के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. जहां उनके समर्थक इसे हिंदुत्व जागरण से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं कई विरोधी इसे विभाजनकारी बयान बता रहे हैं. इससे पहले भी बिहार में उनके कार्यक्रमों को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन हर बार बड़ी संख्या में उनके अनुयायी कथा सुनने पहुंचते हैं.

बिहार में जारी रहेगा कथाओं का आयोजन: बाबा बागेश्वर
बाबा बागेश्वर ने साफ कर दिया कि वह बिहार में अपनी कथाओं का सिलसिला जारी रखेंगे और किसी भी विरोध से डरने वाले नहीं हैं. उनके अनुसार, हिंदुओं को एकजुट होने और अपनी आस्था की रक्षा के लिए जागरूक रहने की आवश्यकता है. उनके इस बयान के बाद एक बार फिर हिंदुत्व और धर्म को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है.

10 मार्च तक कथा सुनाएंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
उन्होंने कहा कि यह राम का देश है। उन्हीं के देश में कथा भी नहीं सुना सकते। ये राम का देश का है, ये कृष्ण का देश है। उन्होंने कहा कि उनके तन में जब तक प्राण हैं, वो हिन्दुओं के लिए जिएंगे, हिन्दुओं के लिए मरेंगे। दरअसल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज गोपालगंज के भोरे प्रखंड पहुंचे थे। यहां रामनगर स्थित श्री राम जानकी मठ में हनुमत कथा सुनाने आए हैं। यहां वे आज 6 मार्च से 10 मार्च तक कथा सुनाएंगे।

8 मार्च को सजाएंगे दिव्य दरबार
इस कथा के दौरान करीब एक से दो लाख लोगों को भोरे में पहुंचने की संभावना है। इसी भीड़ के मद्देनजर उनके दिव्य दरबार के आयोजन में बड़ा बदलाव किया गया है। अब वे सिर्फ एक दिन 8 मार्च को कथा से पूर्व दिव्य दरबार सजाएंगे।

ट्रैफिक रूट में किया गया बदलाव
बागेश्वर सरकार के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से भी व्यापक तैयारी की गई है। जिले में ट्रैफिक में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इसके साथ ही मीरगंज और भोरे जाने वाले मार्ग में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक है। जबकि कथा में शामिल होने वाले लोगों को भी निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही गाड़ियों को पार्क करने का निर्देश दिया गया है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...