15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्य'झूठे केस में फंसाकर अंदर कर दूंगी...', पीठ पर बंदूक टांगे थी...

‘झूठे केस में फंसाकर अंदर कर दूंगी…’, पीठ पर बंदूक टांगे थी महिला सिपाही, वकील से बीच रोड पर हुई तकरार!

Published on

नई दिल्ली,

औरंगाबाद में बीच बाजार सड़क पर एक महिला सिपाही और एक वकील भिड़ गए. दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई. महिला सिपाही घरेलू कपड़ों में थी और राइफल लटकाए बुलेट पर किसी के साथ सवार थी. वकील और महिला पुलिसकर्मी की नोकझोंक का वीडियो भी सामने आया है.

बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मी की राइफल से वकील को चोट लग गई थी, जिसके बाद बहस शुरू हुई. इसके बाद वकील मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगा, जिसे महिला पुलिसकर्मी ने छीन लिया. वहीं, वकील ने बुलेट की चाबी निकाल ली. घटना औरंगाबाद शहर के गणेश मंदिर के पास की है. करीब 30 मिनट तक महिला पुलिसकर्मी और वकील के बीच बहस होती रही. इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई.

ऐसे शुरू हुआ विवाद
रोशन शर्मा ने बताया कि वे अपने घर टिकरी रोड से कचहरी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गणेश मंदिर के पास उनके पीछे से एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक सवार गुजर रहा था. बाइक पर एक महिला सिपाही सामान्य कपड़ों में राइफल लेकर बैठी हुई थी. इसी दौरान राइफल के बट से उन्हें चोट लग गई. जब रोशन ने उन्हें रोका, तो हेलमेट लगाकर पीछे बैठी महिला पुलिसकर्मी आवेश में आ गई. इसके बाद उसके साथ मौजूद बुलेट चला रहा युवक बाइक रोककर उतरा और गालियां देने लगा.

नोकझोंक में महिला पुलिसकर्मी ने छीना वकील का मोबाइल
नोकझोंक के दौरान महिला पुलिसकर्मी ने वकील रोशन का मोबाइल छीन लिया और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी. मोबाइल लेकर महिला सिपाही और उसके साथ बाइक चला रहा युवक बाइक पर बैठकर जाने की तैयारी करने लगे. तभी वकील रोशन ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली.इसी दौरान नगर थाना का एक पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गया और किसी तरह मामले को रफा-दफा करने में जुट गया. काफी देर बाद महिला सिपाही ने वकील का मोबाइल लौटा दिया.

वकील बोला- सीनियर अधिकारियों से करूंगा शिकायत
वकील रोशन शर्मा ने मामले को लेकर सीनियर अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है. हालांकि, जब महिला पुलिसकर्मी से बात करने की कोशिश की गई, तो वह अपने साथी के साथ बाइक पर बैठी और वहां से चली गई. इस मामले में नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुझे इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है. अगर कोई आवेदन मिलता है, तो कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...