12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यIAS टीना डाबी अपने पति से फिर हुई 'दूर', गहलोत सरकार ने...

IAS टीना डाबी अपने पति से फिर हुई ‘दूर’, गहलोत सरकार ने लिया ये फैसला

Published on

जयपुर

राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी टीना डाबी के पति प्रदीप गवांडे समेत 13 आईएएस ट्रैनिंग पर जाएंगे। 19 दिसंबर से 13 जनवरी 2023 तक ट्रैनिंग होगी। लाल बहादूर शास्त्री एकेडमी मसूरी में ट्रैनिंग होगी। राज्य के कार्मिक विभाग ने हरी झंड़ी दे दी है। सूत्रों के अनुसार आईएएस राजेंद्र विजय, महावीर प्रसाद, शिवांगी स्वर्णकार, अनुपमा जोरवाल, हरिमोहन मीणा, ओम प्रकाश कसेरा, अविचल चतुर्वेदी, नथमल डिडेल, कानाराम, निकिया गोहेन, प्रदीप गंवाडे, गौरव अग्रवाल और शुभम चौधरी जाएंगी ट्रैनिंग पर जाएंगे।

टीना डाबी ने किया है दूसरा विवाह
बता दें, जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी ने दूसरी शादी की है। प्रदीप गवांडे टीना डाबी से उम्र में करीब 13 साल बड़े है। टीना डाबी का यह दूसरा विवाह है। पहले पति अतहर से तलाक हो गया था। टीना डाबी के पहले पति ने भी शादी कर ली है। टीना डाबी सामाजिक कार्यों को लेकर सुर्खियों में रहती है। राज्य सरकार ने टीना डाबी को जैसलमेर का कलेक्टर बनाया है। बता दें टीना डाबी की बहन रिया डाबी भी राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी है।

टीना डाबी ने पहले पति से ले लिया था तलाक
उल्लेखनीय है कि 2015 में टीना डाबी ने UPSC की सिविल परीक्षा में टॉप रैंक हासिल की थी। तब जम्मू कश्मीर के अतहर आमिर की सेकेंड रैंक आई थी। मसूरी में ट्रेनिंग खत्म होने पर 2018 में दोनों ने शादी कर ली थी, लेकिन शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी. दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया. इसके बाद जयपुर पारिवारिक न्यायालय में अर्जी लगा कर दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। टीना डाबी के पति लाइम लाइट से दूर रहते हैं। फिलहाल दोनों पति-पत्नी की पोस्टिंग जयपुर से बाहर है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...