7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यदिवाली पर बोनस नहीं मिला तो कर्मचारी बना लुटेरा, अपनी ही कंपनी...

दिवाली पर बोनस नहीं मिला तो कर्मचारी बना लुटेरा, अपनी ही कंपनी को लूट लिया

Published on

रायपुर,

कहा जाता है मजबूरी में इंसान कुछ भी कर लेता है. फिर बाद में उसको पता चलता है कि उसने कितना बड़ा अपराध किया है. छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी कुछ ऐसा ही हुआ. यहां मन मुताबिक वेतन और दिवाली बोनस न मिलने से एक कर्मचारी लुटेरा बन गया. उसने कुछ साथियों के साथ मिलकर अपनी ही कंपनी की मोटी रकम उड़ा ली. फिर लूट की झूठी कहानी गढ़ दी. लेकिन वो कहते हैं न कि झूठ का ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकता. पुलिस ने जल्द की लूट की गुत्थी को सुलझा लिया और अब कर्मचारी पुलिस की गिरफ्त में है.

घटना 18 अक्टूबर को सिलयारी ग्राम तरेसर की है. ओडिशा की एसपी गोयल नाम की कंपनी में काम करने वाले कुछ कर्मचारी मजदूरों का नगद वेतन एक बैग में भरकर लेकर जा रहे थे. तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें लूट लिया. कंपनी के एक कर्मचारी सुशांत ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई.

जांच में जुटी पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पाया कि जिन लोगों ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ लूट की है, वे लोग बाद में उसी कंपनी के कर्मचारी विद्याधर के साथ भी दिखे. जब विद्याधर से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया. उसने बताया कि उसी ने अपने कुछ साथियों को लूट के लिए भेजा था.

जैसे ही वे लोग सिलयारी के पास पहुंचे तो विद्याधर के साथियों ने सुशांत और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की. फिर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. बैग में 1 लाख 70 हजार रुपये थे, जो कि कंपनी ने मजदूरों को देने थे.

विद्याधर ने पुलिस को बताया कि सैलरी कम होने की वजह से कंपनी मैनेजमेंट से साथ उसकी कई बार नोक-झोंक भी हो चुकी है. दिवाली पर भी बोनस नहीं मिला, इसलिए पैसा कमाने के लिए उसने ये शॉर्टकट अपनाया.

रायपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक महेश्वरी ने बताया कि लूट को अंजाम देने वाले दो लोग अभी फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है. बाकी आरोपी विद्याधर को भी गिरफ्तार में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...