16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्य'मस्जिद के लाउडस्पीकर से तेज आवाज आई तो खैर नहीं...' इमाम साहब...

‘मस्जिद के लाउडस्पीकर से तेज आवाज आई तो खैर नहीं…’ इमाम साहब पर पुलिस ने मुकदमा कर दिया

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल में लाउडस्पीकर से तेज आवाज आने पर दो मस्जिदों के इमाम पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। दरोगा की तहरीर पर कार्रवाई की गई हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर पहले भी दोनों को चेतावनी दी थी कि लाउडस्पीकर की आवाज तेज नहीं आनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट और उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश का पालन करना होगा।

संभल पुलिस के मुताबिक संभल की कोतवाली बहजोई पुलिस ने उपनिरीक्षक संजय कुमार की तहरीर पर कस्बा बहजोई की ईदगाह मस्जिद इमाम मौलाना रिहान पुत्र इकबाल हुसैन निवासी गांव तालगांव थाना निगोही, जनपद शाहजहांपुर और कुरैशियान मस्जिद के इमाम मौलाना आले नबी पुत्र फारुख निवासी कुरैशियान कस्बा बहजोई के खिलाफ धारा 223, 293 बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दरोगा की तरफ से दर्ज केस में कहा गया है कि मानक से अधिक आवाज में लाउडस्पीकर से आवाज आ रही थी। बताया गया कि दोनों पहले से लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के लिए दी गई चेतावनी के बाद भी आवाज को धीमा नहीं किया गया।

दरअसल, 13 दिसंबर 2024 को भी संभल की शाही जामा मस्जिद से 200 मीटर दूर मस्जिद से तेज आवाज में लाउडस्पीकर से आजान देने पर कोतवाली संभल पुलिस ने कोट गर्वी स्थित अनार वाली मस्जिद इमाम तहजीब निवासी गांव मंडलाई की गिरफ्तारी करते हुए शांतिभंग कार्रवाई की थी।

उसके बाद थाना हयातनगर पुलिस ने सरायतरीन की जामा मस्जिद इमाम रियाजुल हक के विरुद्ध दरोगा मुकेश कुमार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की थी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि 2 मस्जिदों के इमाम मौलाना रिहान और मौलाना आले नबी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 223 एवं 293 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this