12.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यबिहार चुनाव में महागठबंधन को मिला बहुमत तो कौन होगा CM? दीपांकर...

बिहार चुनाव में महागठबंधन को मिला बहुमत तो कौन होगा CM? दीपांकर ने बताई माले के ‘मन की बात’

Published on

पटना

बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर असमंजस की स्थिति गहराती जा रही है। इसी बीच भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर महागठबंधन को बहुमत मिलता है, तो मुख्यमंत्री पद पर दावा सबसे बड़े दल के नेता का होगा। दरअसल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) लगातार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करती रही है, वहीं भाकपा माले के बयान से इस पर संशय गहराता दिख रहा है। महागठबंधन के एक अन्य सहयोगी मुकेश सहनी (वीआईपी) भी पहले ही तेजस्वी यादव को गठबंधन का नेतृत्वकर्ता बता चुके हैं। लेकिन अब कांग्रेस के बाद माले ने भी ‘चुनाव बाद सबसे बड़े दल के नेता’ को सीएम बनाने की बात दोहराई है।

2025 में बदलाव का दावा, ‘झारखंड मॉडल’ का दिया हवाला
मंगलवार को पटना के हड़ताली मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि 2025 में बिहार में बदलाव तय है। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन ज़मीन पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है और 4 मई को प्रतिनिधियों का बड़ा सम्मेलन होगा। उन्होंने झारखंड मॉडल की तर्ज पर बिहार में भी गठबंधन की जीत का भरोसा जताया।

नीतीश कुमार की सेहत पर क्या बोले भट्टाचार्य?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत से जुड़े सवालों पर भट्टाचार्य ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह ओडिशा में भाजपा नवीन पटनायक की सेहत को चुनावी मुद्दा बनाती है, उसी तरह बिहार में नीतीश कुमार को घेरे में लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि वर्तमान में बिहार सरकार को वास्तव में चला कौन रहा है।

आतंकी हमले पर केंद्र सरकार पर निशाना
पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए माले महासचिव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब मोदी विपक्ष में थे, तो कांग्रेस सरकार से आतंकी गतिविधियों को लेकर सवाल पूछते थे- वही सवाल आज भी प्रासंगिक हैं: आतंकवादी आते कहां से हैं और उन्हें फंडिंग कौन करता है? उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री गंभीरता दिखाने के बजाय रैली करने बिहार चले आते हैं।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...