12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्य'अगर दम है तो सचिन पायलट CM बनकर दिखाएं', हनुमान बेनीवाल ने...

‘अगर दम है तो सचिन पायलट CM बनकर दिखाएं’, हनुमान बेनीवाल ने क्यों लपेटा कांग्रेस नेता को

Published on

जयपुर

राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि भर्ती परीक्षा को रद्द किया जाए। इस बीच बेनीवाल ने एक बार फिर सचिन पायलट पर बड़ा हमला किया है। इसमें उन्होंने कहा कि खींवसर विधानसभा चुनाव में उन्हें हराने के पीछे सचिन पायलट का भी हाथ है। पायलट मेरी अकड़ उतारना चाहते थे, इसलिए उन्होंने हराने में सहयोग दिया है। उन्होंने पायलट को सीएम बनने तक की चेतावनी भी दे डाली। बता दें कि हनुमान बेनीवाल की सचिन पायलट के साथ लगातार अदावत जारी है।

मेरी अकड़ तब उतरे, जब पायलट सीएम बनाकर दिखाएं
सांसद हनुमान बेनीवाल का राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द करवाने को लेकर धरना जारी हैं। इस बीच एक न्यूज चैनल से इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सचिन पायलट पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मुझे हराने के लिए सचिन पायलट का भी हाथ है, क्योंकि सचिन पायलट चाहते थे कि मेरी अकड़ उतर जाए। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि मेरी अकड़, तो तब उतरेगी जब सचिन पायलट खुद अपनी नई पार्टी बनाकर और सीएम बनकर दिखाए। मैंने तो तीसरे मोर्चे के रूप में अपनी पार्टी बनाई हैं।

पायलट को फिर ‘एयर कंडीशनर’ नेता कहकर किया हमला
सांसद बेनीवाल ने इंटरव्यू के दौरान फिर से सचिन पायलट को ‘एयर कंडीशनर नेता कहा। उन्होंने कहा कि गुर्जर आंदोलन में जब सचिन पायलट भी जेल में गए थे, तब उन्हें जेल में रहने के दौरान मच्छर काटने लगे, तो उन्होंने पुलिस से कहा कोई और व्यवस्था नहीं है क्या? तब पुलिस ने बताया कि जेल में तो यही व्यवस्था होती है, तो पायलट रात को ही दिल्ली निकल गए। बेनीवाल ने आगे कहा कि यह लोग ऐसे नहीं रह सकते, क्योंकि यह एयर कंडीशनर नेता हैं।

किरोड़ीलाल मीणा को भी लिया निशाने पर
इंटरव्यू के दौरान हनुमान बेनीवाल ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा का एक दिन भी उनका नाम अखबार में नहीं आए, तो गुस्सा हो जाते हैं। बेनीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि जब भी ईडी और सीबीआई आती है, तो डाॅक्टर साहब अखबार वालों को कहते हैं कि इसमें मेरा नाम छापना कि यह मांग मैंने की थी। अगर उनका बस चले तो वह अखबारों में यह तक लिखवा दे कि राजस्थान और देश को आजादी भी 1947 में उन्होंने ही दिलवाई थी।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...