14.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यगैंगस्टर की पोस्ट लाइक और शेयर की तो पहुंचेंगे जेल, हरियाणा पुलिस...

गैंगस्टर की पोस्ट लाइक और शेयर की तो पहुंचेंगे जेल, हरियाणा पुलिस के रडार पर फॉलोअर्स, क्या बोले डीजीपी?

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंगस्टर की पोस्ट को लाइक और शेयर करने वालों को चेतावनी दी है। हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा है कि पुलिस गैंगस्टर को पोस्ट को लाइक और शेयर करने वालों पर नजर रख रही है। ऐसे में जल्द ही वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि एक्स, इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर गैंगस्टरों की पोस्ट को लाइक और शेयर करने वालों पर कार्रवाई शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच ने ऐसी पोस्ट की निगरानी शुरू कर दी है और उन्हें प्रसारित करने वालों की सूची तैयार कर रही है।

सोशल मीडिया विंग कर रही निगरानी
डीजीपी शत्रुजीत कपूर के अनुसार सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा सीआईडी में एक अलग सोशल मीडिया विंग की स्थापना की गई है, जिसमें 24 घंटे सोशल मीडिया की निगरानी के लिए कर्मियों को तैनात किया गया है। हरियाणा पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले 220 व्यक्तियों (भड़काने वाले और प्रभावित करने वाले) और 400 उपद्रवियों (उपद्रव करने वाले) की पहचान की है। उन्होंने कहा कि इन सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की किसी भी अपडेट की गई पोस्ट की जांच की जाएगी और आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री पाए जाने पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

गैंगस्टर की पोस्ट पर होगा एक्शन
डीजीपी कपूर ने लोगों से गैंगस्टर से संबंधित पोस्ट से दूर रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सामग्री वाले पोस्ट को पुलिस की क्राइम विंग नोडल एजेंसी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को गैर-जिम्मेदाराना संदेशों और वीडियो के प्रसार को रोकने के निर्देश दिए गए हैं, जो भीड़ की हिंसा को भड़का सकते हैं, ऐसी सामग्री का प्रसार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नफरत फैलाने वाले भाषण के बारे में, डीजीपी कपूर ने कहा कि पुलिस ने पिछले एक दशक में शांति भंग करने वालों के खिलाफ 297 एफआईआर दर्ज की हैं, जिसके परिणामस्वरूप 472 गिरफ्तारियां हुई हैं और 502 सोशल मीडिया यूआरएल हटाए गए हैं। डीजीपी ने कहा कि नफरत फैलाने वाले भाषण से संबंधित 87.87 प्रतिशत मामलों में कार्रवाई की गई है

Latest articles

भारतीय वायुसेना का बढ़ेगा दबदबा, DRDO के साथ मिलकर किया रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO और भारतीय वायु सेना मंगलवार...

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

More like this

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...