25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यबिहार के लखीसराय में चलती ट्रेन का गेट पकड़कर घिसटता चला गया...

बिहार के लखीसराय में चलती ट्रेन का गेट पकड़कर घिसटता चला गया शख्स, फिर…

Published on

लखीसराय,

बिहार के लखीसराय जिले के किउल स्टेशन पर आरपीएफ जवान की सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बच गई. अगर जवान ने तत्परता नहीं दिखाई होती तो व्यक्ति की जान भी जा सकती थी. इस पूरे वाकये का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसे देखकर आप भी आरपीएफ जवान के तत्परता को दाद देंगे.

दरअसल, किउल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर 10 नवंबर को गाड़ी संख्या 12367 आनंद विहार- विक्रमशिला एक्सप्रेस बिहार के भागलपुर से 14.30 बजे प्रस्थान करने लगी, तभी चलती गाड़ी में एक व्यक्ति चढ़ने की कोशिश में अपना बैलेंस खो देता है. हालांकि, व्यक्ति कोच का डोर हैंडल पकड़ के रखता है और प्लेटफॉर्म पर आगे की तरफ घसीटाने लगता है.

जान पर खेलकर जवान ने बचाई जान
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान आरक्षी सूरज सिंह कि उस पर नजर पड़ती है. जिसके बाद जवान भागकर जाता और प्लेटफॉर्म पर घसीटा रहे व्यक्ति को खींचकर बचा लेता है. जिससे उसकी जान बच जाती है और उसको चोट भी नहीं आती है.

किउल आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन खुल गई थी. इसी दौरान ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक व्यक्ति अपना बैलेंस खो दिया और कोच का हैंडल पकड़ने से घसीटाने लगा. उसी समय प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात जवान उसे जान पर खेलकर बचा लेता है.

वहीं, आरक्षी सूरज सिंह ने इस संबंध में बताया कि हम ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान देखा कि एक यात्री ट्रेन के पायदान पकड़े चलती ट्रेन से घसीटाये जा रहा है. जिसके बाद हम तुरंत दौड़कर गए और उसकी मदद की.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...