12.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यदेवरिया में पत्नी ने पति के टूकड़े कराने के बाद बैग में...

देवरिया में पत्नी ने पति के टूकड़े कराने के बाद बैग में भरी थी लाश, हत्याकांड में शामिल प्रेमी भी गिरफ्तार

Published on

देवरिया:

उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के चर्चित नौशाद हत्याकांड में शामिल रोमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नौशाद की पत्नी रजिया सुल्तान ने अपने प्रेमी रोमान के मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और उसके शव को एक ट्राली बैग में भरकर घर से 60 किलोमीटर दूर ठिकाने लगवा दिया था। पुलिस ने नौशाद की पत्नी रजिया सुल्तान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि रोमान उसका दूसरा साथी फरार हो गया था। मृतक नौशाद दुबई में नौकरी करता था। दुबई रहने के दौरान ही पत्नी रजिया सुल्तान और उसके सगे भांजे नौशाद के बीच अवैध संबंध हो गए थे।

मईल थाना के भटौली गांव निवासी नौशाद का शव एक ट्राली बैग में बीते 20 अप्रैल को तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी पटखौली गांव में मिला था। बैग में पड़े पासपोर्ट के आधार पर मृतक की पहचान मईल थाना क्षेत्र के भटौली निवासी नौशाद के रूप में हुई। नौशाद दुबई में नौकरी करता था। घर पर उसकी पत्नी रजिया सुल्तान अपनी इकलौती बेटी के साथ अकेली रहती थी। नौशाद की अनुपस्थिति में नौशाद का भांजा रोमान उसके घर आता जाता था। इस दौरान उसका रजिया से संबंध बन गए। नौशाद जब दुबई से घर लौटा तो रोमान और रजिया के प्रेम के बीच में रोड़ा बनने लगा। ऐसे में रजिया और रोमान ने नौशाद की हत्या का प्लान बनाया।

पत्नी कराई थी हत्या
प्लान के मुताबिक रजिया ने 19 अप्रैल की रात को अपने पति नौशाद के खाने में नशीली दवा मिला दी, जिससे नौशाद बेसुध होकर सो गया। पति के सो जाने के बाद रोमान अपने दोस्त हिमांशु के साथ नौशाद के घर पहुंचा। जहां रजिया, रोमान और हिमांशु ने मिलकर चापड़ और चाकू से नौशाद की हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद उसके शव को ट्रॉली बैग में भरकर रोमन और हिमांशु घर से 60 किलोमीटर दूर तरकुलवा थाना क्षेत्र की पकड़ी पटखौली गांव के पास खेत में फेंक दिया। इस घटना में पुलिस ने रजिया सुल्तान को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था, मगर उसका प्रेमी रोमान और हिमांशु फरार हो गए थे। ‌

बोलेरो गाड़ी भी बरामद
मंगलवार को पुलिस ने मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर-कुंडौली मार्ग पर लक्ष्मण चौराहा के पास रोमान को गिरफ्तार कर लिया। रोमान की निशानदेही पर देवरिया पुलिस ने घटना में उपयोग की गई बोलेरो गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। इस घटना में शामिल रोमान का दूसरा साथी हिमांशु अभी फरार है। अपर पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि नौशाद की हत्या में शामिल रोमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...