11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यUP : हमीरपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बारात जा रहे बाइक...

UP : हमीरपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बारात जा रहे बाइक सवारों को रौंदा, तीन युवकों की मौत

Published on

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद डाला, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे से बारात की खुशियां मातम में बदल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवारों को कुचलने वाले डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हमीरपुर हादसे में तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल, पड़ोसी जालौन जिले के कालपी क्षेत्र के राजेपुरा मोहाल निवासी सर्वेश की बारात हमीरपुर जिले के बिंवार थाना क्षेत्र के करगांव आई थी। कालपी कोतवाली क्षेत्र के फूलपुरा मोहाल निवासी अमन (22) पुत्र माता प्रसाद, शत्रुघ्न (25) पुत्र हरिनाम और राजा (23) पुत्र बलखंडी भी अपने दोस्त सर्वेश की बारात में शामिल होने के लिए बाइक से करगांव जा रहे थे।

बारात निकलने के बाद हादसा
बारात निकलने के दौरान बिंवार थाना क्षेत्र के बांधुर गांव के पास राठ स्टेट हाइवे में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को रौंद डाला। सूचना मिलते ही पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल तीनों युवकों को सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वहीं, हादसे के बाद डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। बिंवार थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि डंपर की टक्कर से तीनों युवकों की मौत हो गई है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।

मौत से मचा कोहराम
तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से तीन बाराती युवकों की मौत से शादी समारोह में मातम पसर गया है। तीनों युवक दूल्हे के दोस्त थे। मृतकों में शत्रुघ्न की शादी एक साल पहले हुई थी। वहीं, राजा और अमर अविवाहित थे। इन तीनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसे में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this