12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यजयपुर में Congress छोड़ BJP में शामिल होने वाले पार्षदों को मिला...

जयपुर में Congress छोड़ BJP में शामिल होने वाले पार्षदों को मिला तोहफा, सभी बने चेयरमैन,

Published on

जयपुर

कोई भी नेता जब एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होते हैं तब नई पार्टी में उन्हें कुछ समय तक विशेष रूप से उपकृत किया जाता है। चाहे राष्ट्रीय स्तर के नेता हो या निकाय स्तर के। नए आए हुए नेताओं को अहम जिम्मेदारियां देकर यह जताने की कोशिशें की जाती है कि उनका हित तो केवल इसी पार्टी में है। अब जयपुर हेरिटेज नगर निगम को ही देख लीजिए। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय ही हेरिटेज नगर निगम का गठन हुआ था। पहली बार ही कांग्रेस के पार्षदों ने बगावत कर डाली। इसके चलते पिछले साल कांग्रेस का बोर्ड भंग हो गया था। कांग्रेस के 8 पार्षद अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। करीब एक साल बाद उन पार्षदों को अब भाजपा ने उपकृत किया है।

कांग्रेस से आए सभी पार्षदों को बनाया चेयरमैन
सितंबर 2024 में कांग्रेस के 8 पार्षद अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इनमें मनोज मुद्गल, उत्तम शर्मा, मोहम्मद जकरिया, सुशीला देवी, ज्योति चौहान, अरविंद मेठी, संतोष कंवर और पारस जैन शामिल थे। पार्षद सुशीला देवी का पिछले दिनों निधन हो गया था। ऐसे में जयपुर हेरिटेज नगर निगम में 7 पार्षद ऐसे थे जो कांग्रेस से आए हुए थे। इन सभी को महापौर कुसुम यादव ने अलग अलग समितियों का चेयरमैन बनाया है। गलती से सुशीला देवी का नाम भी चेयरमैन की सूची में डाल दिया गया। बाद में गलती का अहसास होने पर उनका नाम हटा दिया गया।

साढ़े चार साल बाद बनी समितियां
जयपुर हेरिटेज नगर निगम का गठन पिछले निकाय चुनाव के दौरान ही हुआ था। वर्ष 2020 में ही हेरिटेज नगर निगम अस्तित्व में आया। पहले चुनाव में यहां कांग्रेस का बोर्ड बना लेकिन तत्कालीन महापौर मुनेश गुर्जर भ्रष्टाचार के मामलों में घिर गई जिसकी वजह से उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया। बाद में कांग्रेस के 8 पार्षदों ने भाजपा को समर्थन दे दिया तो बोर्ड बदल गया और कांग्रेस के बजाय भाजपा का बोर्ड बन गया। भाजपा ने निर्दलीय पार्षद कुसुम यादव को महापौर बनाया। मेयर कुसुम यादव ने अब 24 अलग अलग समितियों का गठन करके अलग अलग पार्षदों को चेयरमैन के पद पर नियुक्तियां दी है। निगम के साढ़े चार साल के कार्यकाल के बाद पहली बार चेयरमैन बनाए गए हैं। हालांकि नवंबर 2025 में अगले निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में ये चेयरमैन करीब छह महीने तक ही कार्य कर पाएंगे।

कांग्रेस से आने वालों को कहां बनाया चेयरमैन
मनोज मुद्गल – अतिक्रमण निरोधक समिति
उत्तम शर्मा – विद्युत एवं सार्वजनिक प्रकाश समिति बी
मोहम्मद जकरिया – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन समिति
ज्योति चौहान – सांस्कृतिक समिति
अरविंद मेठी – विद्युत एवं सार्वजनिक प्रकाश समिति सी
संतोष कंवर – गंदी बस्ती सुधार समिति
पारस जैन – वर्षा जल पुनर्भरण एवं संरक्षण समिति

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...