15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यनासिक में पिता ने बेटे के साथ मिलकर पड़ोसी का गला काटा,...

नासिक में पिता ने बेटे के साथ मिलकर पड़ोसी का गला काटा, सिर लेकर पहुंच गया थाने

Published on

नासिक,

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक पिता ने अपने बेटे के साथ मिलकर पड़ोसी की हत्या कर दी. उसके बाद मृतक का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गए और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि ये घटना बुधवार सुबह डिंडोरी तालुका के नानाशी गांव में हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके बेटे को हिरासत में लिया है, जिसकी उम्र की पुष्टि अबतक नहीं हुई है.

सुरेश बोके (40) और उसके बेटे ने अपने पड़ोसी गुलाब रामचंद्र वाघमारे (35) की कुल्हाड़ी और दरांती से हत्या कर दी. एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद वे मृतक का सिर और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार लेकर नानाशी चौकी पुलिस चौकी पहुंचे. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को जब घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने आरोपी पिता-पुत्र के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और उनकी कार में आग लगा दी.

गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात
इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया. सुरक्षा कारणों से स्थानीय पुलिस के साथ-साथ आस-पास के थानों के जवानों और राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) को भी गांव में तैनात किया गया है.

दोनों के बीच चल रहा था विवाद
अधिकारी ने कहा, “प्रथम दृष्टया हत्यारे और पीड़ित मृतक थे और दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. उन्होंने 31 दिसंबर को एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. अगले दिन बोके और उसके बेटे ने अपनी बेटी को भागने में मदद करने के शक में वाघमारे की हत्या कर दी.”

मृतक की पत्नी मीनाबाई (34) की शिकायत के आधार पर बुधवार रात पेठ पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) (हत्या), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 351 (2) (3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया.

आरोपी पिता अरेस्ट, बेटा हिरासत में
अधिकारी ने बताया, “बोके को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके बेटे को हिरासत में लिया गया है. सुरक्षा कारणों से दोनों को डिंडोरी पुलिस को सौंप दिया गया है. उन्हें जल्दी ही अदालत में पेश किया जाएगा. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है.”

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...