15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यSP ऑफिस में महिला ने बच्चों के साथ पेट्रोल डालकर की आत्मदाह...

SP ऑफिस में महिला ने बच्चों के साथ पेट्रोल डालकर की आत्मदाह की कोशिश, पड़ोसी से है नाली का विवाद

Published on

गाजीपुर,

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक महिला ने पेट्रोल डालकर अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या का प्रयास किया. महिला अपने पूरे परिवार के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश करने लगी. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया. पुलिस ने परेशान परिवार को अपनी हिरासत ले लिया है और उनसे बातचीत कर समस्या का समाधान करने की कोशिश में जुटी है.

सूचना मिलते ही एसपी सीटी ज्ञानेंद्र मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जनता दर्शन के दौरान ये सूचना मिली थी, पीड़ित महिला गीता देवी करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कामूपुर गांव की रहने वाली है और पड़ोसी से उसका नाली को लेकर विवाद चल रहा है.

महिला ने परिवार के साथ खुदकुशी का प्रयास किया
इस विवाद के चलते महिला बुधवार को अपने परिवार के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और परिवार के साथ खुदकुशी करने का प्रयास करने लगी. महिला के साथ उसका पति और तीन बच्चे भी थे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पीड़ित परिवार की समस्या सुलझाने के प्रयास में लगी पुलिस
बताया जा रहा है कि महिला का पड़ोसी से इस विवाद को लेकर समझौता हो गया था, लेकिन अब वह उस राजीनामे को नहीं मान रही है. पिछले 15 साल से नाली ऐसे ही बह रही है. मौके पर महिला के साथ अधिकारियों को भेजकर ग्राउंड पर मौजूदा हालात को देखेंगे और फिर उसका समाधान कर दिया जाएगा.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...