16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्ययूपी में मुख्यमंत्री की नहीं सुनते अधिकारी, खुलेआम ले रहे पैसे... भाजपा...

यूपी में मुख्यमंत्री की नहीं सुनते अधिकारी, खुलेआम ले रहे पैसे… भाजपा विधायक का बड़ा आरोप

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की सियासत में योगी आदित्यनाथ को लेकर माहौल ठीक-ठाक नहीं है। उधर, सरकार के मंत्री आशीष पटेल अधिकारियों और एसटीएफ पर सवाल उठा रहे हैं। इधर भाजपा के ही विधायक नंद किशोर गुर्जर ने भी गाजियाबाद पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने गाजियाबाद पुलिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी मुख्यमंत्री की भी नहीं सुन रहे हैं। उन्होंने सफाई देते हुए भी कहा कि उनका दिल्ली के किसी नेता से टच नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नंद किशोर गुर्जर ने कहा, ‘अक्सर यूपी में कोई नेता (सरकार के) खिलाफ बोलता है तो उसके बारे में कहा जाता है कि उसका दिल्ली या यूपी के किसी अन्य नेता से टच (संपर्क) है। लेकिन मैं हकीकत बयां कर रहा हूं कि मेरा किसी से कोई टच नहीं है। गाजियाबाद पुलिस पर आरोप लगाते हुए नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि गाजियाबाद में पुलिस में भ्रष्टाचार चरम पर है। खुलेआम पैसा लिया जा रहा है। यहां तक कि गाय काटने का भी पैसा लिया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में एसीपी कार्यालय में पुलिस वालों का रिश्वत लेते हुए का वीडियो सामने आया था।

गुर्जर यहीं नहीं रुके। आगे उन्होंने कहा कि वह अपने अन्य साथी विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। योगी ने उन्हें 3 बार आश्वासन दिया था कि गाजियाबाद पुलिस के कमिश्नर को हटा दिया जाएगा। गुर्जर ने कहा, ‘मुख्यमंत्री तो अच्छे आदमी हैं। जबान के पक्के हैं लेकिन ऐसा लगता है कि नीचे के अधिकारी उनकी सुन नहीं रहे हैं। अगर हम जनता की बात नहीं करेंगे तो हमारी जमानत जब्त हो जाएगी. उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी सपा-कांग्रेस के साथ मिलकर वही काम कर रहे हैं जो लोकसभा चुनाव में किया था। अगर बेईमान अधिकारियों पर कार्रवाई हो गई तो 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की 350 सीट आ जाएंगी।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...