15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यपेंशन में 1100 की बढ़ोतरी, कम कीमत में सिलेंडर, बेटी योजना... तेजस्वी...

पेंशन में 1100 की बढ़ोतरी, कम कीमत में सिलेंडर, बेटी योजना… तेजस्वी यादव ने खोला वादों का पिटारा

Published on

पटना

पटना में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दिव्यांगों के अधिकारों और सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण वादे किए हैं। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित राजद दिव्यांग प्रकोष्ठ सम्मेलन में उन्होंने महागठबंधन की सरकार बनने पर दिव्यांगों के लिए अलग मंत्रालय और आयोग के गठन का वादा किया। उन्होंने बिहार और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले दो दशकों में दिव्यांगों की उपेक्षा की गई है।

दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाने का ऐलान
तेजस्वी यादव ने दिव्यांगों के कल्याण के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर दिव्यांग पेंशन में बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस महंगाई के जमाने में 400 रुपये से कुछ नहीं होता है। इसलिए दिव्यांगजनों की पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1500 रुपये किया जाएगा।

अस्पताल में दिव्यांगों के लिए होंगे विशेष बेड आरक्षित: तेजस्वी
इसके अलावा भी दिव्यांगों को अस्पतालों में विशेष सुविधा मिलेगी। तेजस्वी ने कहा कि हर अस्पताल में दिव्यांगों के लिए विशेष बेड आरक्षित किए जाएंगे। वहीं दिव्यांगों के लिए उच्च शिक्षा और तकनीकी कौशल विकास की विशेष व्यवस्था की जाएगी। राजद नेता ने कहा कि दिव्यांगों के लिए विशेष बीमा योजना और खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधाएं दी जाएंगी।

राजद नेता ने कहा कि सरकार बनने पर दिव्यांग महिलाओं को बेटी योजना के तहत ₹2500 प्रतिमाह दिए जाएंगे। साथ ही सस्ता गैस सिलेंडर और 200 यूनिट मुफ्त बिजली भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 500 में गैस सिलेंडर और 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

सरकार पर हमला, दिव्यांगों से एकजुट होने की अपील
तेजस्वी यादव ने बिहार और केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा, ‘सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, मुख्यमंत्री थका-हारा, दिव्यांग फिर रहा मारा-मारा है।’ उन्होंने दिव्यांगों से एकजुट होने और राजद की सदस्यता बढ़ाने की अपील की। उनका कहना था कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो दिव्यांगों के हक और सम्मान के लिए बजट में अलग से प्रावधान किया जाएगा।

सम्मेलन में प्रमुख नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संजय यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मोहित कुमार यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमार राय समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हरदेव प्रसाद यादव और अमृतेश कुमार मिश्रा ने किया। तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाला समय दिव्यांगों के अधिकारों की रक्षा करने वाली सरकार का होगा और राजद अपने सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...