3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यहिमंता के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंचा इंडिया गठबंधन, इस बयान को लेकर...

हिमंता के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंचा इंडिया गठबंधन, इस बयान को लेकर की कार्रवाई की मांग

Published on

नई दिल्ली

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जारी है। इस बीच झारखंड चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। हिमंता बिस्वा सरमा के एक बयान को विभाजनकारी और नफरत से भरा हुआ बताते हुए इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने उनके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मुस्लिमों को बनाया निशाना- इंडिया गठबंधन
राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (ML), कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) द्वारा भारत के चुनाव आयोग और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपे गए एक पत्र में कहा गया है कि हिमंता बिस्वा सरमा ने 1 नवंबर को सारथ में एक रैली के दौरान मुस्लिमों को निशाना बनाया है।

अपने भाषण में हिमंता ने कथित तौर पर कहा था कि ‘वे’ एक ही पार्टी को वोट देते हैं लेकिन ‘हम आधा इधर और आधा उधर’ वोट करते हैं। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमंता बिस्वा सरमा के भाषण के कुछ हिस्सों को इंडिया गठबंधन के नेताओं ने दोहराते हुए दावा किया गया कि वह घुसपैठियों जैसे जहरीले शब्दों का उपयोग करके नफरत और आक्रोश की आग भड़का रहे थे। उनके एक इंटरव्यू का भी जिक्र किया गया, जिसमे हिमंता ने कांग्रेस के अल्पसंख्यक नेताओं पर निशाना साधा था। इंडिया गठबंधन ने कहा कि अगर चुनाव अगले 24 घंटों में कार्रवाई नहीं करता है, तो वे अदालत का रुख करेंगे।

सामाजिक विभाजन का फायदा उठाना चाहती है बीजेपी- इंडिया गठबंधन
इंडिया गठबंधन के नेताओं की ओर से जारी पत्र में कहा गया, ““उन्होंने जानबूझकर एक विशेष धार्मिक अल्पसंख्यक के सभी लोगों को एक रंग में रंग दिया है और उन सभी को घुसपैठियों के रूप में चित्रित किया है। ऐसा इसलिए किया ताकि मौजूदा सामाजिक विभाजन का फायदा उठाया जा सके और राजनीतिक लाभ के लिए उन्हें बढ़ाया जा सके और सांप्रदायिक तनाव पैदा किया जा सके और चुनावी लाभ के लिए झारखंड के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ा जा सके। पत्र में यह दिखाने के लिए कार्रवाई की मांग की गई है कि चुनाव आयोग किसी भी व्यक्ति के ऐसे कार्यों के साथ खड़ा नहीं है जिसके कारण स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...