25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यभाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी

भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी

Published on

इंदौर।
भारतीय जनता पार्टी की नेत्री एवं पूर्व पार्षद संगीत सोम को बांग्लादेश से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में इंदौर के सर्राफा थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संगीत सोम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें मोबाइल फोन पर धमकी भरे कॉल और संदेश प्राप्त हुए, जिनमें स्वयं को बांग्लादेश से कॉल करने वाला बताया गया। धमकी देने वाले ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी, जिससे वे और उनका परिवार भयभीत हो गया।

Read Also: Ruturaj Gaikwad ने मचाया गदर! ‘किंग’ कोहली को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अक्षर पटेल ने भी ठोका तूफानी शतक!

फोन कॉल और मैसेज से दी गई धमकी
पीड़िता के अनुसार, धमकी देने वाले व्यक्ति ने फोन कॉल के अलावा मैसेज के माध्यम से भी डराने की कोशिश की। कॉल करने वाला बार-बार संपर्क कर मानसिक दबाव बना रहा था। आशंका जताई जा रही है कि धमकी देने के पीछे किसी संगठित गिरोह या असामाजिक तत्व का हाथ हो सकता है।

Latest articles

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...