12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यभाभी से शादी की जिद और हो गया मर्डर, सौतेले भाई की...

भाभी से शादी की जिद और हो गया मर्डर, सौतेले भाई की हत्या की साजिश में दंपती गिरफ्तार

Published on

ठाणे,

महाराष्ट्र के ठाणे से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने सौतेले भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को प्लास्टिक की थैली में भरकर फेंक दिया. वहीं, पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर हत्या और शव को प्लास्टिक की थैली में भरकर फेंकने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है.

कुलगांव थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गोविंद पाटिल ने बताया कि जिला ग्रामीण पुलिस ने 4 अक्टूबर को हुई हत्या के सिलसिले में बुधवार को आरोपी मोहम्मद सिराज अंसारी (32) और उसकी पत्नी रजिया को गिरफ्तार किया है. दरअसल, मोहम्मद आलम अंसारी का शव 4 अक्टूबर की दोपहर धारोलगांव के धारोल गांव में एक खाली प्लॉट पर मिला था.

उन्होंने बताया कि कुलगांव पुलिस ने इसके बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की और जांच शुरू की. अधिकारी ने बताया कि आरोपी के झारखंड से होने की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अंसारी पर ध्यान केंद्रित किया. फिर गिरफ्तार कर पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि पीड़ित उसका सौतेला भाई था.

पत्नी से कर रहा था शादी करने का जिद
वरिष्ठ निरीक्षक गोविंद पाटिल ने बताया कि आरोपी सिराज अंसारी ने दावा किया कि आलम अंसारी ने उसकी पत्नी को उससे शादी करने के लिए परेशान कर रहा था. इससे परेशान होकर 4 अक्टूबर की सुबह सिराज अंसारी और उसकी पत्नी रजिया ने अपने घर में लकड़ी के डंडे से उसे पीट-पीटकर मार डाला. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद दंपति ने शव को प्लास्टिक की थैली में भरकर स्कूटर पर लादकर गांव में फेंक दिया.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...