28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यपार्टियों के 'हेड' लोगों का आपसी मामला है... इंडिया गठबंधन में दरार...

पार्टियों के ‘हेड’ लोगों का आपसी मामला है… इंडिया गठबंधन में दरार पर क्या बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद

Published on

लखनऊ

महाराष्ट्र चुनाव में बुरी तरह हार मिलने के बाद इंडिया गठबंधन की नींव दरकने लगी है। हालांकि, मतभेद अभी खुलकर सामने नहीं आए हैं लेकिन अंदरखाने में खूब उथल-पुथल मची है। कहा जा रहा है कि यूपी उपचुनाव में कारारी शिकस्त के बाद समाजवादी पार्टी भी कांग्रेस से दूरी बनाने लगी है। इंडिया गठबंधन में इस उभरते दरार पर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि ये पार्टियों के हेड का आपसी मसला है।

अवधेश प्रसाद ने कहा, ‘हमें तो नहीं लगता है कि कहीं दरार है। दरार करने के लिए तो इंडिया गठबंधन का फॉर्मेशन नहीं हुआ है। बड़े कॉज के लिए हुआ है। देश को भारतीय जनता पार्टी गर्त में ले जा रही है। उसे बचाने के लिए… बडे़ कॉज के लिए इंडिया गठबंधन बना है।’ उन्होंने आगे कहा कि ये हमारे देश की पार्टी के जो हाई क्लास.. जो भी कहिए… हेड हैं… उनके बीच के मामले हैं लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है। दरार वरार की कोई बात नहीं है।

मची है उथल-पुथल
अवधेश प्रसाद ने इंडिया गठबंधन में दरार की बातें भले ही खारिज कर दी हैं लेकिन विपक्षी खेमे में माहौल ऐसा भी सामान्य नहीं है। इंडिया गठबंधन में नेतृत्व करने को लेकर ममता बनर्जी के अपनी इच्छा जाहिर करने के बाद से दलों में खेमे बन गए हैं। एनसीपी प्रमुख शरद पवार, आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का खुलकर समर्थन कर दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि विपक्षी एकता के लिए आने वाले दिन काफी चुनौती भरे रहने वाले हैं।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...