11 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य'रद्दी टैंक लेकर अपनी आवाम को बेवकूफ बना रहा, सेना तो दूर,...

‘रद्दी टैंक लेकर अपनी आवाम को बेवकूफ बना रहा, सेना तो दूर, हमारी…’, अधीर रंजन चौधरी ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

Published on

पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. भारत का कड़ा रुख देखकर पाकिस्तान सकते में आ गया है और भारत की ओर से सैन्य कार्रवाई होने के डर लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर अपनी सैन्य सुरक्षा को तैयार करने में लगा है. इस बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. अधीर रंजन चौधरी ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि पाकिस्तान जितनी भी कोशिश कर ले, उसके सबक के लिए तो हमारे बीएसएफ के जवान ही काफी है.

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “पाकिस्तानी सेना LoC पर जो कुछ रद्दी टैंकों को लेकर जो हरकतें कर रही है, वह कुछ नहीं है. वह बस अपने देश की आवाम को बेवकूफ बना रही है.” उन्होंने कहा, “पाकिस्तान जो हरकतें कर रहा है उसे सबक सिखाने और उन्हें नष्ट करने के लिए भारतीय सेना तो दूर की बात है, हमारी सीमा सुरक्षा बल (BSF) ही काफी है.”

LoC पर रद्दी टैंकों को दिखा रहा पाकिस्तान
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “पाकिस्तान जो नियंत्रण रेखा (LoC) पर टैंकों को दिखा रहा है, उनमें कोई ताकत नहीं है. वे सिर्फ दिखावा है. उन सालों पुराने टैंकों को कचरे में फेंक देना चाहिए. वो सिर्फ पाकिस्तान की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं और कुछ नहीं.”उन्होंने कहा, “हमारी सैन्य शक्ति पाकिस्तानी सेना के लिए पर्याप्त से भी अधिक है. बस सरकार की इच्छाशक्ति हो तो पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करना कोई बड़ी बात नहीं है. हमारी सेना चाहे तो इन्हें एक ही दिन में तबाह कर सकती है.”

भारत से बचने के लिए दर-दर भटक रहा पाकिस्तान
उन्होंने कहा, “पाकिस्तान की इस वक्त जो हालत है, वो भारत से बचने के लिए दर-दर भटक रहा है. वह कभी तुर्की के पास जा रहा है, तो कभी चीन के पास. लेकिन हमें किसी और की जरूरत नहीं है और न ही किसी की फिक्र है. क्योंकि हमारी सेना की काबिलियत पर किसी को कोई शक नहीं है.”

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...