18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यजयपुर हादसा: कांग्रेस ने मांगा नितिन गडकरी का इस्तीफा, कहा- टेंडर की...

जयपुर हादसा: कांग्रेस ने मांगा नितिन गडकरी का इस्तीफा, कहा- टेंडर की शर्तों के मुताबिक सुरक्षित नहीं हाईवे

Published on

जयपुर,

जयपुर-अजमेर हाईवे पर शुक्रवार को हुए भयावह हादसे को लेकर कांग्रेस सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमलावर है. कांग्रेस ने इस हादसे को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग करते हुए टोल कंपनियों और NHAI पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए.

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह रविवार को कहा, “हादसे के कारण हुए अग्निकांड में 13 लोगों की मौत के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार का भ्रष्ट तंत्र जिम्मेदार है. NHAI देश का सबसे भ्रष्ट विभाग है. प्रशासन की मिलीभगत भ्रष्ट, टोल नीति के कारण भांकरोटा में ये हादसा हुआ है. बेवजह कट खोल दिए गए हैं.

उनका कहना है कि हजारों करोड़ का टोल वसूल कर चुकी कंपनी ने जयपुर से अजमेर हाईवे का काम पूरा नहीं किया, जबकि शर्तों के मुताबिक जितना पैसा वसूल करना था. उससे ज्यादा तो टोल कंपनी वसूल कर चुकी है. लेकिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मेहरबानी से टोल कंपनियों को पूरी छूट दी गई है.

उन्होंने आगे कहा, ‘केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2014 में हेलीकॉप्टर से जयपुर दिल्ली हाईवे का दौरा कर के 6 महीने में उसे ठीक करने की बात कही थी. लेकिन अभी तक हाईवे नहीं सुधरा. वह (नितिन गडकरी) ज्ञान और विज्ञान की बातें करते हैं, लेकिन काम की बात नहीं करते. उनके विभाग में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है. उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि देश का एक भी हाईवे भ्रष्टाचार के कारण आज तक पूरी तरह से टेंडर की शर्तों के अनुसार सुरक्षित नहीं हो पाया है.’

हादसे में 13 लोगों की मौत
आपको बता दें कि शुक्रवार जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक एलपीजी टैंकर और एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई. इसके बाद भीषण आग लग गई. इस आग की चपेट में करीब 40 गाड़ियां आ गई. इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं.

Latest articles

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...