2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यजालोर: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज

जालोर: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज

Published on

जालोर,

राजस्थान के जालोर में दलित छात्र की मौत मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी टीचर को जेल भेज दिया है. वहीं इस मामले को लेकर राजनीति भी तेज है. इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के समेत पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है. आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने आरोपी शिक्षक को RSS से जोड़ा था. इसको लेकर RSS से जुड़े जालोर निवासी मधुसूदन व्यास ने कोतवाली मे मामला दर्ज करवाया है.

उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिकायतकर्ता ने दिग्विजय सिंह, उदितराज, संदीप सिंह, हंसराज मीणा व गौतम कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उक्त नेताओं ने स्कूल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बताया था और इन लोगों ने इस प्रकार का ट्वीट लिखकर हिन्दू समाज के एक वर्ग के लोगों को संघ के विरुद्ध भड़काने का काम किया है.

मामले की जांच के लिए SIT गठित
बता दें कि गहलोत सरकार ने दलित छात्र की मौत मामले की परिवार की मांग पर एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं. ये जांच देवाराम चौधरी की अध्यक्षता में की जाएगी. वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट अपनी ही सरकार पर निशाना साधते नजर आए. उन्होंने कहा था कि फिर कोई घटना होगी तब हम एक्शन लेंगे? इस सिस्टम को बदलना होगा. आजादी को 75 साल पूरे हो गए हैं. जिस तरह से जातिगत भेदभाव हो रहा है और यह घटना हुई है, वो कहीं ना कहीं बड़े सवाल खड़े करती है.

ये है पूरा मामला
गौरतलब है कि जालोर में 9 साल के एक बच्चे ने जब स्कूल के मटके को पानी पीने के लिए छुआ, तो उसे स्कूल टीचर ने इतना पीटा कि उसकी कान की नस फट गई. बाद में जब उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तो इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. वहीं स्कूल प्रशासन का दावा है कि किसी भी बच्चे को पानी पीने से नहीं रोका गया था, बल्कि एक झगड़ा हुआ था, जिसके बाद शिक्षक ने हाथ उठाया

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...