13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यसंभल हिंसा में जामा मस्जिद के सदर जफर अली गिरफ्तार, भेजा गया...

संभल हिंसा में जामा मस्जिद के सदर जफर अली गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल के जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट को पूछताछ के लिए एसआईटी ने हिरासत में लिया था। एसआईटी ने उनसे पिछले साल नवंबर में हुई हिंसा के बारे में करीब 4 घंटे तक लंबी पूछताछ की। पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान कानून-व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।

संभल सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि शांति व्यवस्था के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। पूछताछ के बाद जामा मस्जिद सदर जफर अली को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, जिस गाड़ी में जफर अली को पुलिस बैठाकर लेकर गई है, उस गाड़ी के साथ लोगों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। साथ ही संभल पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गाड़ी के पीछे भागे।

इस मामले में वकील शकील अहमद ने कहा कि उन पर आधिकारिक रूप से आरोप लगाए हैं। अब उन्हें चंदौसी लाया जा रहा है। मेडिकल जांच के बाद हम जमानत के लिए आवेदन करेंगे। निर्दोष को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें गिरफ्तार करने का कोई अधिकार नहीं था। वहीं, चंदौसी कोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जफर अली को उनके बेटे के साथ यहां लाया जाएगा।

वहीं, हिरासत में लिए जाने पर जफर अली के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर ने आरोप लगाया था कि सदर को न्यायिक आयोग में बयान देने से रोकने के लिए यह असंवैधानिक कार्रवाई हुई है। उन्होंने पहले ही कहा था कि जफर अली को पुलिस जेल भेजना चाहती है। पुलिस चाहती है कि वह बयान न दें, लेकिन वह वही बयान देंगे, जो आयोग के सामने दिया है।

मोहम्मद ताहिर ने बताया कि शनिवार को जफर अली को न्यायायिक आयोग से समन आया था। उन्हें जाना था। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने असंवैधानिक कार्रवाई की है। हम अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे। जो न्यायिक आयोग में कहा है, वही बयान देंगे। उन्होंने आशंका व्यक्त की थी कि जफर अली की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस उन्हें 11 बजे घर से बुलाकर ले गई है। दो इंस्पेक्टर उन्हें ले जाने के लिए आए थे।

उल्लेखनीय है कि संभल जामा मस्जिद के सदर जफर अली एडवोकेट और पुलिस अधिकारियों के बीच पहले भी कई बार नोकझोंक हो चुकी है। इसके वीडियो भी खूब वायरल हुए हैं। जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने 24 नवंबर को हुए बवाल में पुलिस पर गोली चलाने का आरोप भी लगाया था।

संभल की जामा मस्जिद में न्यायालय के आदेश पर 24 नवंबर को सर्वे हो रहा था। कुछ लोग इसका विरोध कर रहे थे। वे पुलिस से भिड़ गए थे। इस दौरान बवाल हो गया था। इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हिंसा, गोलीबारी और पथराव हुआ था। हिंसा करने के आरोप में पुलिस ने कई लोगों को जेल भी भेजा है।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...