21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर: महिला प्रदर्शनकारी को लात मारने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ जांच...

जम्मू-कश्मीर: महिला प्रदर्शनकारी को लात मारने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश

Published on

श्रीनगर,

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को एक वीडियो सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए, जिसमें कुलगाम जिले में एक पुलिस अधिकारी एक महिला प्रदर्शनकारी को लात मारते हुए दिखाई दे रहा है. कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘कुलगाम में लोगों के साथ पुलिस अधिकारी के आचरण के बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. हमने कल की घटना और अधिकारी के आचरण के बारे में आरोपों का संज्ञान लिया है.’

पोस्ट में कहा गया है कि डीआईजी दक्षिण कश्मीर रेंज (एसकेआर) रविवार को हुई घटना की जांच करेंगे और 10 दिनों के भीतर एक रिपोर्ट सौंपेंगे. इससे पहले, पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने अधिकारी के व्यवहार की आलोचना की और जांच की मांग की.

मुफ्ती ने एक्स पर लिखा, ‘एक पुलिसकर्मी द्वारा एक महिला को सिर्फ इसलिए लात मारना चौंकाने वाला और अशोभनीय है क्योंकि वह देवसर कुलगाम में रहस्यमय मौतों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रही थी. कानून को बनाए रखने की उम्मीद रखने वाले अधिकारियों का यह कठोर व्यवहार लोगों में विश्वास की कमी पैदा करता है और उन्हें और भी अलग-थलग कर देता है.’

दरअसल, रविवार को एक युवक का शव एक जलाशय से बरामद किया गया, जो पिछले महीने से लापता तीन लोगों में से एक था. इसके बाद जिले में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. तीन दिन पहले, उसके भाई की लाश भी उसी धारा से बरामद की गई थी. इस बीच, तीसरे लापता व्यक्ति के लिए तलाशी अभियान जारी है.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...