4.7 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यJDS नेता कुमारस्वामी ने उठाया सिद्धारमैया के बेटे की मौत का मुद्दा,...

JDS नेता कुमारस्वामी ने उठाया सिद्धारमैया के बेटे की मौत का मुद्दा, सीएम बोले- राकेश का मामला उठाना उनकी मूर्खता

Published on

बेंगलुरु ,

जेडीएस के वरिष्ठ नेता एचडी कुमारस्वामी ने 8 साल पहले विदेश में सिद्धारमैया के बेटे की मौत का मामला उठाया. साथ ही कहा कि हम ये जानना चाहते हैं कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने इसकी जांच के आदेश क्यों नहीं दिए. इस बयान पर सिद्धारमैया ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि राकेश की 8 साल पहले मौत हो गई थी. राकेश का मामला उठाना उनकी मूर्खता है. उन्होंने कुमारस्वामी पर राजनीतिक कारणों से राकेश की मौत का मामला उठाने का आरोप लगाया. सीएम ने कहा कि राकेश सिद्धारमैया की 2016 में मृत्यु हो गई थी, उस मामले और प्रज्वल के मामले के बीच क्या कनेक्शन है? उनका (कुमारस्वामी का) भतीजा (प्रज्वल) बलात्कारी है.

हाल ही में सिद्धारमैया ने कहा था कि जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना अपने दादा एचडी देवेगौड़ा सहित अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी में देश छोड़कर भाग गए हैं, उनके इस बयान पर निशाना साधते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री का बेटा भी विदेश गया था और एक दुर्घटना का शिकार हो गया. वह किस कार्यक्रम में गया था? क्या उसने सिद्धारमैया की अनुमति ली थी? सिद्धारमैया ने राकेश की मौत की जांच के आदेश क्यों नहीं दिए? इसे क्यों छुपाया गया? क्या सीएम ने उन्हें विदेश भेजा?

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this