3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यझारखंडः मंत्री इरफान अंसारी की होगी छुट्टी! जेएमएम प्रवक्ता बोले-नौटंकीबाज को बहुत...

झारखंडः मंत्री इरफान अंसारी की होगी छुट्टी! जेएमएम प्रवक्ता बोले-नौटंकीबाज को बहुत जल्द मिलेगा ‘सही स्थान’

Published on

रांची

21 मार्च को बजट सत्र में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के एक सवाल पर दो मंत्रियों के बीच बहस हो गई। ये बहस कांग्रेस के मंत्री इरफान अंसारी और झामुमो के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के बीच हुई। अब ये मामला बढ़ता जा रहा ह। झामुमो के प्रवक्ता तनुज खत्री ने मंत्री इरफान अंसारी पर सोशल मीडिया पर कड़ी टिप्पणी की है। जेएमएम प्रवक्ता तनुज खत्री ने इरफान अंसारी से सदन में माफी मांगने को कहा है। उन्होंने इरफान अंसारी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें जल्द ही ‘सही स्थान’ मिलने की बात कही है. इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

मंत्री सुदिव्य सोनू ने सदन में इरफान के रवैये पर जताई नाराजगी
दरअसल, विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने गोड्डा में बने नर्सिंग कॉलेज के बारे में सवाल पूछा था। उन्होंने पूछा कि कॉलेज में पढ़ाई कब शुरू होगी। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया। जब प्रभारी संसदीय कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने इस पर नाराजगी जताई, तो इरफान अंसारी ने कहा कि यह मामला उनके और प्रदीप यादव के बीच का है। इस बहस को बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने बीच बचाव किया और स्थिति को शांत किया।

इरफान अंसारी को माफी मांगनी चाहिए
अब झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता तनुज खत्री ने इरफान अंसारी के खिलाफ सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इरफान अंसारी को सुदिव्य कुमार से माफी मांगनी चाहिए। वो भी सदन में पूरी गंभीरता के साथ। उन्होंने इरफान अंसारी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें आलमगीर आलम की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि अगर आलमगीर आलम होते तो कोई मंत्री ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं कर सकता था।

थोड़ा इंतजार कीजिए, इरफान को सही स्थान मिलेगा-जेएमएम
तनुज खत्री ने ये भी लिखा कि इरफान अंसारी को बहुत जल्द सही स्थान मिलेगा, बस थोड़ा इंतज़ार कीजिए। उनके इस बयान से कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। लोगों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जेएमएम-कांग्रेस में दरार के संकेत
पिछले वर्ष नवंबर महीने में संपन्न चुनाव के बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी गठबंधन सरकार में कांग्रेस कोटे से चार मंत्रियों को शामिल किया गया है, इनमें इरफान अंसारी भी शामिल है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अब कुछ ही महीने बाद सरकार में शामिल दलों के बीच आपसी खींचतान भी साफ नजर आने लगी है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...