10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यपोरबंदर हादसे में कानपुर के पायलट सुधीर यादव शहीद, पत्‍नी पटना में...

पोरबंदर हादसे में कानपुर के पायलट सुधीर यादव शहीद, पत्‍नी पटना में जज, 10 महीने पहले हुई थी शादी

Published on

कानपुर:

गुजरात के पोरबंदर कोस्‍ट गार्ड एयरपोर्ट पर दो दिन पहले रविवार को हेलिकॉप्‍टर हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कोस्‍ट गार्ड के दो पायलट समेत तीन लोग शहीद हो गए। इनमें से एक पायलट सुधीर यादव कानपुर के रहने वाले थे। उनकी पत्‍नी पटना में जज हैं। एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। सुधीर नए साल के मौके पर एक जनवरी को कानपुर अपने घर आए थे। एक दिन पहले शनिवार को ही उनकी पत्‍नी उनसे मिलकर वापस पटना लौटी थीं। हादसे की खबर पाते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को राजकीय सम्‍मान के साथ सुधीर का अंतिम संस्‍कार किया जाएगा।

सुधीर यादव का परिवार श्‍याम नगर इलाके में रहता है। उनकी आवृत्ति के साथ 10 महीने पहले मार्च, 2024 में शादी हुई थी। सुधीर के पिता नवाब सिंह यादव सेना से रिटायर्ड हैं। सुधीर के भाई धर्मेंद्र एयरफोर्स में हैं। परिवार के और सदस्‍य भी सेना से जुड़े हैं। मंगलवार को कानपुर देहात स्थित पैतृक गांव में अंतिम संस्‍कार किया जाएगा।

दो पायलट और एक सेलर की हुई थी मौत
पिता नवाब सिंह यादव का कहना है कि इस तरह के हेलिकॉप्‍टर लगातार दुर्घटनाग्रस्‍त हो रहे हैं। बावजूद इसके ऐसे हेलिकॉप्‍टर की सेवाएं ली जा रही हैं। अभी कुछ दिन पहले ही ऐसी हवाई दुर्घटना हुई थी, जिसमें उनके बेटे सुधीर के कर्नल की मौत हो गई थी। आपको बता दें कि पोरबंदर कोस्‍ट गार्ड हादसे में पायलट सुधीर यादव के अलावा कमांडेंट सौरभ और सेलर मनोज शामिल थे।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...