7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यकर्नाटक विधानसभा उपाध्यक्ष आनंद ममानी का निधन, 56 साल की उम्र में...

कर्नाटक विधानसभा उपाध्यक्ष आनंद ममानी का निधन, 56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published on

बेंगलुरु

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक और कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। उन्होंने 56 वर्ष की उम्र में अंतिम सांसें लीं। आनंद सौदत्ती सीट से तीन बार विधायक रहे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आनंद ममानी के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई उनके निधन के बाद अस्पताल पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। बोम्मई ने ट्वीट किया, ‘हमारी पार्टी के विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष आनंद चंद्रशेखर ममानी के निधन के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले और ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। ओम शांति।’

पीएम ने व्यक्त किया शोक
आनंद ममानी के पिता चंद्रशेखर एम ममानी भी 1990 के दशक में उपाध्यक्ष रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आनंद ममानी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह एक कद्दावर नेता थे। जिन्होंने सामाजिक सशक्तीकरण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी के निधन से दुखी हूं। वह एक कद्दावर नेता थे जिन्होंने सामाजिक सशक्तीकरण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। उन्होंने पूरे कर्नाटक में भाजपा को मजबूत करने के लिए भी काम किया। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।’

अस्पताल पहुंचे सीएम
एक शोक संदेश में, सीएम ने कहा, ‘मनानी ने पिछली 3 बार लगातार सौदत्ती विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। उनकी कार्यशैली अनुकरणीय थी। गरीबों के लिए उनकी चिंता अद्वितीय थी। राज्य ने एक अच्छा राजनेता खो दिया है। एक अच्छा दोस्त खो दिया। उनकी आत्मा को शांति मिले और ईश्वर उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों को इस अपार क्षति से उबरने की शक्ति प्रदान करें।’

पिता भी थे राजनेता
मुख्यमंत्री ने डिप्टी स्पीकर को श्रद्धांजलि देने के लिए बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल का भी दौरा किया। 56 वर्षीय आनंद चंद्रशेखर ममानी को राजनीतिक परिवार विरासत में मिला। उनके पिता चंद्रशेखर मल्लिकार्जुन ममानी 1990 के मध्य में कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष भी थे। जब वह डिप्टी स्पीकर थे तब उनकी भी मृत्यु हो गई थी।आनंद ममानी 2008 में जेडीएस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। लगातार तीन बार, उन्होंने सावदत्ती येल्लम्मा निर्वाचन क्षेत्र से 2008, 2013 और 2018 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर तीन बार जीत हासिल की।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...