8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यकोरोना के नए वेर‍िएंट पर ऐक्‍शन में कर्नाटक सरकार, लोगों से कहा-...

कोरोना के नए वेर‍िएंट पर ऐक्‍शन में कर्नाटक सरकार, लोगों से कहा- हल्‍के में न लें सर्दी-जुकाम

Published on

बेंगलुरु

त्‍योहारों के चलते एक बार फ‍िर कोरोना महामारी का खतरा मंडराने लगा है। कर्नाटक सरकार ने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का नया सब वेर‍िएंट सामने आने के बाद एडवाइजरी जारी की है। इसमें राज्य के लोगों से कोरोना महामारी से जुड़ी सावधानी अपनाने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सर्दी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण होने पर नजदीकी अस्पताल में अपनी जांच करवाएं और रिपोर्ट आने तक क्‍वारंटीन रहें।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण आयुक्तालय ने कहा क‍ि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के एक्सबीबी के अलावा नए सब वेर‍िएंट बीक्यू.1 (अमेरिकी वेर‍िएंट), बीए.2.3.20 जोकि बीए.2.75 और बीजे.1 से मिलकर बने हैं, के सामने आने और दिवाली और कन्नड़ राज्योत्सव के त्योहारी सीजन के मद्देनजर आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने कहा क‍ि जिन्हें बुखार, सर्दी, जुकाम, गला खराब, सांस लेने में दिक्कत आ रही है, वे अनिवार्य रूप से तत्काल नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केन्द्र से जांच (रैपिड एंटीजन) कराएं, और उसके नेगेटिव आने पर आरटी-पीसीआर कराएं और रिपोर्ट आने तक क्‍वारंटीन में रहें। जिन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तत्काल डॉक्टरी सहायता लें, संभव हो तो अस्पताल पहुंचें।

भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरूरी
एडवाइजरी में कहा गया है क‍ि बंद जगहों, जहां एसी चल रहा हो, जिन जगहों पर खुली हवा नहीं है या भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क (एन-95 या मेडिकल मास्क) लगाएं। यह जरूरी है कि सभी बुजुर्ग और अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाएं। विभाग ने लोगों से त्योहार घरों में मनाने और भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही जिन लोगों को अभी तक टीके की एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) नहीं लगी है, उन्हें जल्दी इंजेक्शन लगाया जाएगा।

बूस्टर डोज जरूरी लगवाएं
सरकार की ओर से कहा गया है क‍ि 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों और जो बीमार हैं, उन्हें पहले टीका (बूस्टर डोज) लगाया जाना जरूरी है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता घटना वाली दवाएं ले रहे हैं, किडनी की बीमारी है, कैंसर की दवाएं ले रहे हैं, आदि को अपने डॉक्टर से परामर्श कर तत्काल इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी जाती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...