5.1 C
London
Wednesday, February 18, 2026
Homeराज्यकेसीआर तो करते हैं जादू-टोना... पार्टी का नाम बदल जनता को दिया...

केसीआर तो करते हैं जादू-टोना… पार्टी का नाम बदल जनता को दिया धोखा, बीजेपी ने सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

Published on

हैदराबाद

बीजेपी ने तेलंगाना सीएम केसीआर पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया है। तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने सीएम के चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जादुई शक्तियां हासिल करने के लिए अपने फॉर्म हाउस पर तंत्र-मंत्र भी कराया है। इतना ही नहीं बंदी ने तो यहां तक भी दावा कर दिया कि तंत्र-मंत्र के लिए काली बिल्ली का भी इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच वार छिड़ गया है। टीआरएस से नाम बदलकर बीआरएस बनी पार्टी के नेताओं का कहना है कि बीजेपी हमारी पार्टी की सफलता से जलती है, इसीलिए बेकार के आरोप लगा रही है।

केसीआर ने तेलंगाना की जनता से किया धोखा: निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी तेलंगाना के सीएम केसीआर पर आरोप लगाया है। वित्त मंत्री ने कहा कि केसीआर तंत्र मंत्र पर बहुत ज्यादा ही भरोसा करते हैं। तांत्रिकों की सलाह पर ही केसीआर ने काफी लंबे समय तक कभी भी महिलाओं को अपने मंत्रिमंडल में शामिल भी नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सचिवालय जाना तक भी बंद कर दिया है। वहीं टीआरएस पार्टी का नाम बदले जाने को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि तेलंगाना की जनता के साथ सीएम ने धोखा किया है। तेलंगाना राज्य बनने के बाद जनता की भावना को समझकर खिलवाड़ करने के लिए के चंद्रशेखर राव ने टीआरएस पार्टी बनाई थी। लेकिन अब जब मतलब निकल गया है तो पार्टी का नाम बदल कर बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) कर दिया है।

2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मात देने की चुनौती
बीजेपी को देश की सत्ता से उखाड़ फेंकने की चुनौती देने वाले तेलंगाना के सीएम केसीआर के लिए यह बड़ा टास्क है। लेकिन केसीआर भी बिना हार माने अपने इस मिशन को पूरा करने में कहीं से पीछे नहीं हट रहे हैं और लगातार दौरे कर नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। अपने इसी मिशन को ध्यान में रखते हुए केसीआर ने राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी की घोषणा भी की है। इसके पीछे केसीआर का मकसद देश भर की क्षेत्रीय पार्टियों को जोड़कर बीजेपी को हर हाल में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हराना है।

Latest articles

बजट से पहले भोपाल में गूंजी ‘रसोई संसद’: महिला कांग्रेस ने बेलन-थाली बजाकर मांगा 400 रुपये में सिलेंडर

भोपाल विधानसभा के बजट सत्र के बीच राजधानी भोपाल में मंगलवार को महंगाई का मुद्दा...

कैफे में विवाद के बाद पुलिस की दबिश फ्लैट में मिला 61 लाख का ‘हवाला’ कैश

भोपाल राजधानी के एमपी नगर जोन-2 में एक कैफे में हुई मामूली मारपीट की जांच...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...