8 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यकेजरीवाल का लुधियाना में संबोधन, बताया युवाओं को नशे से कैसे दूर...

केजरीवाल का लुधियाना में संबोधन, बताया युवाओं को नशे से कैसे दूर रखेगी AAP सरकार

Published on

लुधियाना,

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित किया. उनके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा भी मंच पर मौजूद रहे.

केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘यहां पर हमारी पूरी पंजाब सरकार बैठी हुई है और पंजाब के सारे वरिष्ठ नेता भी आए हुए हैं. आज की मीटिंग का एक ही मकसद है. आज की मीटिंग पंजाब के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. मैं कोई राजनीति की बात करने नहीं आया हूं. आज हम सब पंजाब के नशा दूर करने के मकसद से एकत्रित हुए हैं और ये मेरा दिल कहता हैं कि इस हॉल के अंदर बैठक एक-एक नेता ने अगर ये ठान लिया कि पंजाब से नशा दूर करना है तो पंजाब में नशा खत्म होने से कोई नहीं रोक सकता’.

उन्होंने कहा, ‘पिछले एक महीने में पंजाब में जो चल रहा है. 75 साल हो गए भारत को आजाद हुए, इन सालों में भारत ने ऐसा कभी नहीं देखा जो पिछले एक महीने में पंजाब में चल रहा है. ऐसा नहीं है कि नशा पहले कभी देश के और किसी सूबे में नहीं हुआ. देश के कई राज्यों में नशा है, लेकिन पंजाब में जो पिछले दिनों काम हुआ है. वो काम कभी देश के लोगों ने नहीं देखा’.

‘हजारों तस्कर हो चुके हैं गिरफ्तार’
उन्होंने दावा किया कि पिछले एक महीने के अंदर हजारों तस्कर गिरफ्तार हो चुके हैं. जिनके नाम से पंजाब के लोग कांपते थे. और अब बुलडोजर से उनके घर तोड़े जा रहे हैं. तस्करों के पास से कई किलो हीरोइन बरामद हो रही है, जिससे जब्त किया जा रहा है. उनके पास से पैसे भी बरामद हो रहे हैं, उन्हें भी जब्त किया जा रहा है. केजरीवाल ने कहा कि अगर कोई बदमाश पुलिस से मुठभेड़ करता है तो पुलिस कर्मी उसको गोली मारने में हिचकते नहीं है. हमारा मैसेज साफ है, नशा बेचना बंद कर दो या तो पंजाब छोड़कर चले जाओं.

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...