8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यकेशव प्रसाद मौर्य बोले- लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर का फटा कुर्ता...

केशव प्रसाद मौर्य बोले- लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर का फटा कुर्ता देखकर दुखी हूं, जानिए क्या है पूरा मामला

Published on

नोएडा

 उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी के बंबावड़ गांव स्थित एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर का फटा कुर्ता देखकर दुखी हूं। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में राम भक्त, कृष्ण भक्त, शिव भक्त और राष्ट्र भक्तों पर फूल बरसाए जाते हैं। लाठियां और धक्का मुक्की नहीं। उन्होंने कहा कि लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर का फटा कुर्ता देखकर दुखी हूं। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने गुरुवार को कलश यात्रा निकाली थी। राम कलश यात्रा में महिलाएं भी शामिल हुई थीं। पुलिस ने इस कलश यात्रा को रोकने का प्रयास किया। जिसके कारण हालात बिगड़ गए। लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने धक्का-मुक्की की और कुर्ता फाड़ दिया गया। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि विधायक और उनके समर्थकों ने बिना अनुमति कलश यात्रा निकालने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस बयान आने के बाद विधायक नंद किशोर गुर्जर ने दावा किया कि अनुमति के लिए लोनी एसडीएम को आवेदन किया था।

लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर अक्सर अपनी ही पार्टी को घेरते रहते हैं। प्रदेश में लगातार हो रहीं गो हत्याओं को लेकर लोनी विधायक सरकार को घेरते रहे हैं। यही नहीं शनिवार को नंद किशोर गुर्जर ने अफसरों पर हमला बोलते हुए कहा था कि किसी ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंत्र-मंत्र जादू टोना किया है। जिसके कारण योगी जी की बुद्धी बंद हो गई है।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...