11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यपवन सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे खेसारी लाल यादव, सेल्फी लेने...

पवन सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे खेसारी लाल यादव, सेल्फी लेने के लिए भीड़ का हंगामा, टूटी कुर्सियां

Published on

रोहतास

बिहार के रोहतास में काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पवन सिंह के लिए मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने चुनाव प्रचार किया। एक साथ एक मंच पर दो भोजपुरी स्टार पवन सिंह और खेसारी राल यादव को देखने के लिए रैली में भारी अफरा-तफरी मच गई। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को देखकर सेल्फी लेने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ को नियंत्रण करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि लोग बैरिकेडिंग तोड़कर मंच के निकट आ गए। भीड़ ने मंच के निकट रखी कुर्सियां को उठाकर इधर से उधर फेंकना शुरू कर दिया। इस भीड़ के चलते कई कुर्सियां टूट गईं।

समर्थकों ने पवन सिंह और खेसारी लाल को पहनाया चांदी का मुकुट
काराकाट के बिक्रमगंज के इंटर कॉलेज के मैदान में भोजपुरी के अभिनेता पवन सिंह के चुनाव प्रचार के लिए भोजपुरी के चर्चित अभिनेता खेसारी लाल यादव ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने काराकाट के निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह के लिए वोट मांगा। इस दौरान भारी भीड़ उमर पड़ी। भीड़ को नियंत्रण करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। समर्थकों ने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को चांदी का मुकुट पहनकर स्वागत किया।

नेताओं से लोगों का मन उचट गया, इसलिए हमें आना पड़ा: पवन सिंह
पवन सिंह ने कहा कि आज ऐसी क्या नौबत आई कि हम कलाकारों को राजनीति में आना पड़ रहा है। इसका कारण यह है कि नेताओं ने जब बढ़िया काम नहीं किया, तब अभिनेताओं को आना पड़ रहा है। आज जब नेताओं से लोगों का मन उचट गया, तो हम लोग जैसे गायक अभिनेता सामने आ रहे हैं और जनता उन्हें पसंद कर रही है।

खेसारी लाल यादव ने की पवन सिंह की तारीफ
अभिनेता खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को अपना बड़ा भाई बताते हुए पवन सिंह के संघर्ष की तारीफ की। खेसारी लाल यादव ने कहा कि पवन सिंह शुरू से मददगार रहे हैं और जरूरतमंदों की काफी मदद भी की है। यही जज्बा काराकाट के लोगों को भा रहा है। पवन सिंह ने भी खेसारी लाल यादव का जोरदार स्वागत किया।

लोगों ने लगाए ‘चले पवन तो रोके कौन?’ के नारे
इसके पहले बिक्रमगंज की रैली में जब लोगों ने अपने पसंदीदा सितारों को लाइव देखा तो वे खुशी से फूले नहीं समाए। भीड़ ने दोनों को देखकर नारे लगाना शुरू कर दिया, ‘जय पवन, ते पवन’, ‘चले पवन तो रोके कौन?’ पवन सिंह बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ से खुश थे और उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...