8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यकिरोड़ी लाल मीणा ने मचा दिया तहलका, दूसरे दिन की रेड में...

किरोड़ी लाल मीणा ने मचा दिया तहलका, दूसरे दिन की रेड में जानिए क्या-क्या हुआ

Published on

अजमेर:

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को अजमेर के किशनगढ़ क्षेत्र में नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन छापेमारी की। इस दौरान कुछ फैक्ट्रियों के कर्मचारी मंत्री को देखकर ताला लगाकर भाग गए। अधिकारियों ने 5 फैक्ट्रियों को सीज कर दिया, जबकि गुरुवार को भी 12 फैक्ट्रियों की जांच की गई थी।

छापेमारी का दौर: डींडवाड़ा से चोसला तक कार्रवाई
कृषि मंत्री गुरुवार को किशनगढ़ में कार्रवाई के बाद रात को आरके मार्बल कंपनी के गेस्ट हाउस में रुके थे। शुक्रवार सुबह वे अधिकारियों की टीम के साथ डींडवाड़ा की राधिका एग्रो फैक्ट्री पहुंचे। इसके बाद बांदरसिंदरी में एक अन्य फैक्ट्री की जांच की। चोसला गांव में एक फैक्ट्री की जांच के दौरान पास की श्री एग्रो फैक्ट्री के कर्मचारी खाद को बाहर डालकर ताला लगाकर फरार हो गए। मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल फैक्ट्री खुलवाकर जांच के निर्देश दिए।

‘पूरे राजस्थान में होगी सख्त कार्रवाई’
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, ‘हम पूरे राजस्थान में किसानों के हित में ऐसी फैक्ट्रियों के खिलाफ जांच करेंगे। अगर कुछ गलत मिला तो फैक्ट्रियां सीज होंगी और एफआईआर दर्ज की जाएगी। सभी फैक्ट्रियों के लाइसेंस और दस्तावेजों की जांच होगी।’ उन्होंने बताया कि नकली खाद का यह खेल केवल राजस्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि हरियाणा, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों से भी शिकायतें मिल रही हैं। नकली खाद से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं और उनकी जमीन की उर्वरता पर बुरा असर पड़ रहा है।

सैंपल जांच और एफआईआर की चेतावनी
मंत्री ने कहा कि छापेमारी के दौरान ली गई खाद की सैंपल को लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। यदि सैंपल में अनियमितता पाई गई तो संबंधित फैक्ट्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने किसानों को नकली खाद से बचाने के लिए सख्त कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई।

उदयपुरकलां और टीकावड़ा में फैक्ट्रियां सीज
जयपुर और अजमेर के कृषि अधिकारियों की टीम ने किशनगढ़ के उदयपुरकलां और टीकावड़ा गांव में नकली खाद (डीएपी, यूरिया, जिंक सल्फेट, जिप्सम, पोटाश) बनाने वाली फैक्ट्रियों पर कार्रवाई शुरू की। आत्मा परियोजना की प्रोजेक्ट डायरेक्टर उषा चितारा ने बताया कि उदयपुरकलां की भूमि एग्रोटेक्स, गोवर्द्धन एग्रो और एक अन्य फैक्ट्री के साथ-साथ टीकावड़ा गांव की दो फैक्ट्रियों को सीज किया गया है। इसके अलावा, टेंपो, जेसीबी और ट्रेलर जैसे उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

किसानों के लिए राहत की उम्मीद
कृषि मंत्री की इस सख्त कार्रवाई से किसानों को नकली खाद से होने वाले नुकसान से राहत मिलने की उम्मीद है। जांच और कार्रवाई का यह अभियान पूरे राज्य में जारी रहेगा, ताकि किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद मिल सके और उनकी फसलों की उत्पादकता बढ़े।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...