13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यदहल उठा कोलकाता: होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत,...

दहल उठा कोलकाता: होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदा शख्स, लेकिन…

Published on

कोलकाता

कोलकाता से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कल देर शाम बड़ा बाजार इलाके के मेचुआ फल पट्टी इलाके में ऋतुराज होटल में लगी आग में 14 लोगों की मौत हो गई है। हादसा कल रात सवा आठ बजे कोलकाता के व्यस्ततम इलाको में से एक मछुआ फल पट्टी के एक रेस्टोरेंट में हुआ। आग लगते ही रेस्टोरेंट के अंदर अफरा-तफरी मच गई। फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन संकरा रास्ता होने की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने की घटना में जिन 14 लोगों की मौत हुई है उनमें 11 पुरुष, 1 महिला, 1 बच्चा और एक बच्ची शामिल है। इनमें से 8 शवों की पहचान हो चुकी है।

14 लोगों के शव बरामद
हादसे के वक्त धुएं की वजह से कई लोग अंदर ही फंस गए और कुछ लोग जान बचाने के लिए ऊपर की मंजिल की तरफ भागे लेकिन ऊपर से भी निकलने में काफी परेशानी हुई। रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी ने तो जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग दी जिससे उसकी मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम को दीवार तोड़कर अंदर घुसना पड़ा। हादसे में 14 लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि करीब पचास लोगों का रेस्क्यू किया गया।

कैसे फैली आग?
फायर ब्रिगेड के मुताबिक आग रेस्टोरेंट के रसोईघर से लगी और धीरे धीरे पूरी बिल्डिंग में फैल गई। आरोप ये भी है कि होटल के अंदर आग बुझाने के पर्याप्त उपाय नहीं किए गए थे जिससे ये हादसा इतना बड़ा हो गया। होटल कर्मी मनोज पासवान (उम्र करीब 40 साल) आग लगने के डर से जान बचाने के लिए बालकनी से कूद गया। जब उन्हें कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कई दमकल गाड़ियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। होटल में फंसे मेहमानों को लेडर के जरिए नीचे उतरा गया। बाद में होटल की अलग अलग जगह से 13 बॉडी रिकवर किया गया।

कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया, “यह आग लगने की घटना रात करीब 8:15 बजे हुई। 14 शव बरामद किए गए हैं और कई लोगों को टीमों ने बचाया है। आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव कार्य जारी है। आगे की जांच जारी है। जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है।”

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...