11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यकंगना को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर अब मांग रही माफी... CISF के...

कंगना को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर अब मांग रही माफी… CISF के अधिकारी ने बताई पूरी बात

Published on

चंडीगढ़:

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ की जवान अब माफी मांग रही है। यह कहना है कि सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी विनय काजला का। विनय काजला ने इस मामले पर बात करे हुए बताया कि इस घटना के बाद वो चंडीगढ़ एयरोपर्ट पहुंचे थे। इस मामले की उन्होंने पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मोहाली पुलिस ने कुलविंदर कौर के खिलाफ धारा 323 और 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों जमानत की धाराएं हैं। विनय काजला ने माना कि सुरक्षा में लापरवाही हुई है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

माफी मांग रही कुलविंदर कौर
वहीं विनय काजला ने बताया कि वो खुद कंगना रनौत से मुलाकात कर चुके हैं। उन्हें इस घटना के लिए कंगना से माफी भी मांगी है। काजला ने यह भी बताया कि इस मामले में आरोपी कुलविंदर कौर अब माफी मांग रही है। वहीं कंगना ने काजला से पूछा कि कुलविंदर ने उन्हें थप्पड़ मारने की कोशिश क्यों की? कुलविंदर कौर को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ जांच अभी भी जारी है। औपचारिक शिकायत दर्ज करा दी गई है।

कंगना को थप्पड़ मारने के बाद कुलविंदर ने कही थी ये बात
कंगना को थप्पड़ मारने के बाद महिला सिपाही कुलविंदर कौर ने कहा था कि किसान प्रदर्शन पर उनके रुख को लेकर वो नाराज थीं। उसने शुक्रवार को एक नोट जारी लिखकर कहा कि मुझे यह नौकरी खोने का डर नहीं है… मैं अपनी मां के सम्मान के लिए ऐसी हजारों नौकरियां खोने के लिए तैयार हूं।

क्या है पूरा मामलाबता दें कि कुलविंदर कौर ने कथित तौर पर गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारा था। यह घटना तब हुई जब वह दिल्ली की फ्लाइट में सवार होने का इंतज़ार कर रही थीं। थप्पड़ मारने पर कुलविंदर कौर ने उन पर किसानों का अपमान करने का आरोप लगाया। घटना के कुछ ही घंटों में उसे निलंबित कर दिया गया और जांच के आदेश दिए गए और आज सुबह CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) कांस्टेबल कुलविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...