11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यलाडो लक्ष्मी योजना: इन 4 कामों के बिना नहीं म‍िलेंगे 2100 रुपये,...

लाडो लक्ष्मी योजना: इन 4 कामों के बिना नहीं म‍िलेंगे 2100 रुपये, हरियाणा की महिलाएं तुरंत कर लें तैयारी

Published on

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने होली और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बीत जाने के बाद राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है। सीएम सैनी द्वारा घोषित लाडो लक्ष्मी योजना जल्द ही राज्य में शुरू होने जा रही है। इस योजना के ल‍िए बजट आवंट‍ित कर द‍िया गया है। इस योजना के तहत हरियाणा की पात्र महिलाओं के खाते में 2100 रुपये हर महीने आएंगे।

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने को मजबूर हरियाणा की महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद की जाएगी। हालांकि अभी तक लाडो लक्ष्मी योजना का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। लेकिन अगर आपको इस योजना के तहत हर महीने 2100 रुपये अपने खाते में चाहिए तो कुछ तैयारियां अभी से करनी होंगी। लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ काम तुरंत ही कर लें ताकि योजना के लिए जैसे ही फॉर्म भरने शुरू हों तो आपको किसी तरह की दिक्कत न हो।

1. अंत्योदय सरल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
अगर अभी तक आपने हरियाणा सरकार के अंत्योदय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो अब देर मत करिए। पहली फुर्सत में ही ये काम कर डालें। इसके लिए आपको ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा और New User? Registration Here पर क्लिक करना होगा। इसमें अपना नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर डालने के साथ नया पासवर्ड बनाना है।

2. बीपीएल कार्ड
अगर आप हरियाणा की स्थायी नागरिक हैं और परिवार की सालाना आय 1,80,000 रुपये से कम है तो आप गरीबी रेखा से नीचे (BPL) श्रेणी में आएंगी। हालांकि अगर आपने अभी तक बीपीएल कार्ड नहीं बनवाया है तो लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगी। इसलिए ये काम तुरंत करवा लें।

बीपीएल में रजिस्ट्रेशन के लिए पहले आपको अंत्योदय सरल पोर्टल पर User ID और Password के जरिए लॉगिन करना होगा। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें मांगी गई सारी जानकारी आपको भरकर Submit करनी होगी। वैरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका बीपीएल कार्ड जारी हो जाएगा।

3. परिवार पहचान पत्र
हरियाणा में किसी भी सेवा या योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार पहचान पत्र (PPP) होना जरूरी है। अगर अभी तक भी आपका परिवार पहचान पत्र नहीं बना है तो पास के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), सरल केंद्र या पीपीपी ऑपरेटर के पास जाकर बनवा सकते हैं। आपको अपने साथ आधार कार्ड और हरियाणा की नागरिकता का प्रमाण पत्र लेकर जाना होगा।

4. आधार कार्ड से बैंक खाता लिंक
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये सिर्फ पात्र महिलाओं के खाते में ही आएंगे। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ही है। इस योजना के तहत पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर (DBT) होगा। ऐसे में अगर परिवार की पात्र महिला का बैंक खाता उनके आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो पैसा नहीं आएगा। इसलिए पास के बैंक जाकर बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करा दीजिए।

Latest articles

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

राजधानी में दिनदहाड़े फायरिंग: पुरानी रंजिश में पति-पत्नी ने घर पर दागीं गोलियां

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित 'कम्मू का बाग' इलाके में शुक्रवार सुबह सरेराह...

अफवाहों से पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर बढ़ी भीड़, प्रशासन ने कहा—स्टॉक पर्याप्त

भोपाल अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच मध्य प्रदेश...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...