11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्य'लालू ने कभी IAS अधिकारी से उठवाया था पीकदान', JDU ने साधा...

‘लालू ने कभी IAS अधिकारी से उठवाया था पीकदान’, JDU ने साधा निशाना, बताया तेज प्रताप पर चुप क्यों हैं तेजस्वी

Published on

पटना

होली के दिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में तेजप्रताप अपनी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी को सार्वजनिक रूप से डांस कराने के लिए मजबूर करते दिखे। वीडियो के सामने आने के बाद लालू परिवार ने इस पर चुप्पी साध ली, जबकि सत्ताधारी दल ने इसे लेकर जोरदार हमला बोला।

जेडीयू का आरोप- ‘तेजप्रताप से डरते हैं लालू और तेजस्वी’
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस मुद्दे पर लालू परिवार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद और उनके छोटे बेटे, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेजप्रताप से भयभीत हैं। नीरज कुमार ने आरोप लगाया कि लालू यादव अपने बेटे के इस ‘अक्षम्य कृत्य’ पर चुप हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘क्या लालू यादव अब भी उसी दौर में जी रहे हैं, जब उन्होंने एक आईएएस अधिकारी से पीकदान उठवाया था?’

बिहार में अपराधी बचते नहीं: जेडीयू
नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में कानून का शासन है और अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाता। उन्होंने लालू यादव को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘आप जीवन के चौथे पड़ाव पर हैं, अपार संपत्ति अर्जित कर चुके हैं, लेकिन अब अपने बेटे से डर रहे हैं। सही को सही और गलत को गलत कहने की हिम्मत भी नहीं कर पा रहे हैं।’

तेजप्रताप के गलत कामों के आने तेजस्वी नतमस्तक: JDU
जेडीयू प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनका डरना स्वाभाविक है, क्योंकि तेजप्रताप न केवल उम्र में बल्कि पढ़ाई-लिखाई में भी बड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी अपने बड़े भाई के गलत कामों के आगे नतमस्तक हो गए हैं, जो उचित नहीं है।

तेजप्रताप ने कहा था- ‘डांस नहीं किया तो सस्पेंड कर देंगे’
गौरतलब है कि वायरल वीडियो में तेजप्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद की ही शैली में नजर आए थे। उन्होंने पुलिसकर्मी को भीड़ के सामने नाचने के लिए कहा और यह तक कह दिया कि अगर उसने डांस नहीं किया, तो उसे सस्पेंड करा देंगे। मजबूरन पुलिसकर्मी को वर्दी में सार्वजनिक रूप से डांस करना पड़ा। इस घटना के बाद बिहार की राजनीति गर्मा गई है और विरोधी दल हमलावर हो गए हैं।

Latest articles

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

राजधानी में दिनदहाड़े फायरिंग: पुरानी रंजिश में पति-पत्नी ने घर पर दागीं गोलियां

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित 'कम्मू का बाग' इलाके में शुक्रवार सुबह सरेराह...

अफवाहों से पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर बढ़ी भीड़, प्रशासन ने कहा—स्टॉक पर्याप्त

भोपाल अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच मध्य प्रदेश...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...