8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्य'खून की नदियां छोड़ो, किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं', धारा-370...

‘खून की नदियां छोड़ो, किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं’, धारा-370 खत्म होने पर बोले शाह

Published on

नई दिल्ली,

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला किया. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के नेता हमें डराते हैं कि पीओके की बात मत करिए, पाकिस्तान के पास एटम बम है, मैं आज देवभूमि से कहता हूं कि राहुल बाबा, हम भाजपा वाले हैं, एटम बम से नहीं डरते. मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि पीओके भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे.

अमित शाह ने विपक्ष को लेकर कहा कि ये लोग संसद में भी डराते थे कि धारा 370 खत्म हो जाएगी तो कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी. राहुल बाबा, 5 साल हो गए, खून की नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है. उन्होंने कहा कि राहुल बाबा, जब आपकी पार्टी की सरकार थी तब आए दिन 10 साल तक आलिया, मालिया और जमालिया पाकिस्तान से आते थे, बम धमाके करते थे और चले जाते थे, तुष्टिकरण की राजनीति के कारण आप कुछ नहीं करते थे.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा तो 400 पार हो रहा है, लेकिन राहुल बाबा फिर एक बार 40 के नीचे सिमट रहे हैं. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वालों के पास प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी ही नहीं है. एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि आपका प्रधानमंत्री कौन बनेगा? तो उन्होंने जवाब दिया कि बारी-बारी से 1-1 साल, एक-एक व्यक्ति बनेगा. उन्होंने कहा कि राहुल बाबा, ये परचून की दुकान नहीं है, 140 करोड़ लोगों का देश है.

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this