12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यपहलगाम आतंकी हमले के समर्थन में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वालों...

पहलगाम आतंकी हमले के समर्थन में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वालों की टांगें तोड़ दी जाएंगी… हिमंत बिस्वा सरमा ने चेताया

Published on

धुबरी (असम):

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाएंगे तो उनकी टांगें तोड़ दी जाएंगी। असम पंचायत चुनाव के सिलसिले में यहां एक प्रचार रैली में सरमा ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को शक्ति देने के लिए प्रार्थना करने की अपील की। ताकि दुनिया में कहीं भी छिपे पाकिस्तानी आतंकवादियों को सफाया किया जा सके।

असम सीएम ने क्या कहा?
हिमंत बिस्वा सरमा ने चेतावनी दी कि पाकिस्तानी आतंकवादी आए और उन्होंने निर्दोष लोगों को मार डाला, लेकिन हममें से कुछ लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ कह रहे हैं। हमने उनमें से कई को गिरफ्तार किया है और अगर कोई ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाएगा तो हम उसकी टांगें तोड़ देंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य और देश को ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है जो यहां रहते हैं और यहां खाते हैं, लेकिन पाकिस्तान का गुणगान करते हैं। इसलिए मैंने पुलिस को निर्देश दिया है कि आप ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ कहने वालों के चेहरे न देखें। उन्हें कानून के अनुसार गिरफ्तार करें और उनकी टांगें तोड़ दें। हमें अपने असम और भारत को मजबूत करना है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद हम दर्द में-सरमा
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद हम दर्द में हैं। हम भगवान से एक ही प्रार्थना करते हैं कि मोदी जी और हमारी सेना को ताकत मिले ताकि हम दुनिया में कहीं से भी पाकिस्तानी आतंकवादियों को ढूंढ सकें और उन्हें कड़ी सजा दे सकें। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में प्रमुख पर्यटक स्थल बैसरन पर 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमला किया था जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गये थे। जान गंवाने वालों में ज़्यादातर पर्यटक थे

कांग्रेस पर बोला हमला
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय धरती पर पाकिस्तान का बचाव करने के आरोप में असम में अब तक कम से कम 36 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। पंचायत चुनाव अभियान के दौरान सरमा ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस असम में सरकार चला रही थी। तब धुबरी में ‘कोई सुरक्षा नहीं थी’ और हमारे लोगों को उचित महत्व नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद धुबरी में विकास शुरू हुआ और हमारे लोग यहां सुरक्षित महसूस करते हैं। कांग्रेस सरकार कभी भी राज्य के लोगों के साथ नहीं थी।

‘हाथ’ छोड़ ‘लुंगी’ को नया चुनाव चिह्न बनाए कांग्रेस-सरमा
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के शासनकाल में सभी लोग शांतिपूर्वक रह रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में केवल लुंगी, धोती, सूता, अथुवा और कंबल थे। मुफ्त राशन या चावल नहीं था। और हर जगह बिचौलिए थे। उन्होंने दावा किया कि इसलिए मैं कहता हूं कि कांग्रेस को अपना चुनाव चिह्न ‘हाथ’ छोड़ देना चाहिए और ‘लुंगी’ को नया चुनाव चिह्न बना लेना चाहिए। इससे कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होने वाला है और पार्टी को केवल ‘लुंगी’ चिह्न से ही लाभ होगा। (इनपुट भाषा)

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...