28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यUP : सुनील पाल की तरह एक्टर मुस्ताक खान का भी अपहरण,...

UP : सुनील पाल की तरह एक्टर मुस्ताक खान का भी अपहरण, इवेंट के बहाने बुला वसूले 2 लाख

Published on

बिजनौर ,

फिल्म अभिनेता मुस्ताक खान को बिजनौर में इवेंट के नाम पर बुलाकर अगवा कर लिया गया. अपहरणकर्ताओं ने उनसे ₹2 लाख की जबरन वसूली की और बंधक बनाकर प्रताड़ित किया. किसी तरह अगले दिन सुबह मौका पाकर मुस्ताक खान भागने में सफल रहे. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

मुस्ताक खान के इवेंट मैनेजर शिवम यादव की रिपोर्ट के अनुसार, 15 अक्टूबर को मेरठ के एक व्यक्ति राहुल सैनी ने मुस्ताक को एक इवेंट में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था. 20 नवंबर को मुस्ताक खान मुंबई से दिल्ली पहुंचे, जहां राहुल द्वारा भेजी गई कैब उन्हें रिसीव करने आई.

दिल्ली एयरपोर्ट से निकलने के बाद कैब ने रास्ते में एक शिकंजी स्टॉल पर रोका और फिर उन्हें दूसरी गाड़ी में बैठा दिया. कुछ दूर चलने के बाद गाड़ी में दो और लोग सवार हो गए. इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने मुस्ताक पर हमला कर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया और एक अज्ञात स्थान पर ले गए.

बताया जा रहा है कि मुस्ताक खान से पैसे की मांग की गई, लेकिन उनके पास एटीएम न होने के कारण अपहरणकर्ताओं ने उनके मोबाइल से उनके बेटे के खाते से ₹2 लाख ट्रांसफर कर लिए. इस दौरान अपहरणकर्ता शराब पार्टी करते रहे. सुबह नशे की हालत का फायदा उठाकर मुस्ताक किसी तरह भाग निकले और एक मस्जिद में पहुंचकर मदद मांगी. मौलवी को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
वहीं से उन्होंने अपने परिचितों को फोन किया तब मस्जिद के आसपास के लोगों ने उन्हें मुंबई के लिए भेजा. मुंबई पहुंचकर अपने इवेंट मैनेजर और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. पुलिस ने इवेंट मैनेजर शिवम यादव की तहरीर पर कोतवाली शहर थाने में बीएनएस की धारा 140 (2) यानी अपहरण करना बंधक बना लेना और जबरन वसूली करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस मामले पर एसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस गैंग की पहचान में जुटी है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...