10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यजैसे आपके गिरिराज, वैसे मेरे ललन; चिंता मत कीजिए... नीतीश ने कैसे...

जैसे आपके गिरिराज, वैसे मेरे ललन; चिंता मत कीजिए… नीतीश ने कैसे शाह को झांसे में रखा, सुशील मोदी ने बताया

Published on

पटना

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार पर विश्वासघात का आरोप लगाया है। सुशील मोदी ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि दो दिन पहले तक उन्हें इस बात का आभास तक नहीं था कि नीतीश कुमार इतना बड़ा फैसला लेंगे। मोदी ने कहा है कि जेडीयू अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह कुछ षडयंत्र में लगे थे। इस मसले को लेकर अमित शाह की नीतीश कुमार से फोन पर बात हुई थी, तो नीतीश के कहा था कि कि जैसे आपकी पार्टी में गिरिराज सिंह हैं, वैसे मेरी पार्टी में ललन सिंह है, आप चिंता मत कीजिए। उसके बावजूद नीतीश कुमार ने एनडीए से गठबंधन तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को समझाना काफी मुश्किल है। उन्होंने बीजेपी को धोखा दिया है, बिहार की नई सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है।

सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव पर पटना हाई कोर्ट में जाकर मुकदमा करने वाले ललन सिंह। आज लालू यादव की अगर दुर्गति हुई है तो उसका केवल एक ही आदमी जिम्मेदार है, वो हैं ललन सिंह। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान को लेकर वो कहते हैं कि धोखा दिया गया। आपको 19 महीने बाद लग रहा है कि बीजेपी ने चिराग के जरिए आपको धोखा दिया। आप उसी वक्त कह देते हम आपके साथ गठबंधन नहीं करेंगे। धोखा आपको बीजेपी ने नहीं आपने दिया है।

‘2020 के चुनाव में नीतीश कुमार को नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मिला’
वहीं बिहार से घटाए जाने के सवाल पर सुशील मोदी ने कहा कि अच्छा है, हम बिहार में नहीं है। इसी बहाने हमें राज्यसभा में जाकर काम करने का मौका मिला।इससे पहले सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को बीजेपी ने पांच बार सीएम बनाया। दोनों का 17 साल का साथ था, जिसको नीतीश ने तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि 2020 के चुनाव में नीतीश कुमार को नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मिला था।

नीतीश की मंजूरी के बाद RCP को मंत्रीमंडल में शामिल किया गया: सुशील मोदी
उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के जरिये ‘षड़यंत्र’ रचे जाने के जदयू के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार से मंजूरी लेने के बाद आरसीपी सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया था। सुशील मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘हम यह देखना चाहते हैं कि असली मुख्यमंत्री (राजद नेता) तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार की नयी सरकार किस तरह काम करती है। यह अगले चुनाव से पहले गिर जाएगी।’

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...