7.1 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeराज्यबरेली में लव जिहाद... हिंदू युवती को भगाने वाला तबरेज बोला- केस...

बरेली में लव जिहाद… हिंदू युवती को भगाने वाला तबरेज बोला- केस किया तो टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा!

Published on

बरेली,

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में लव जिहाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यह घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गिरधारीपुर इलाके की है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि नगरिया परीक्षित निवासी तबरेज नामक युवक ने उनकी 20 वर्षीय बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसाया और 19 मार्च की सुबह करीब 9 बजे उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया. युवती अपने साथ घर के लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी भी ले गई है.

परिवार को मिली धमकी: बेटी के टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा
युवती के परिवार का आरोप है कि तबरेज ने उन्हें फोन पर धमकी दी है कि अगर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो वह उनकी बेटी के टुकड़े-टुकड़े कर देगा और उन्हें भी जान से मार देगा. इस धमकी के बाद डरे-सहमे परिजन इज्जतनगर थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तबरेज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है.

स्कूल जाते समय करता था पीछा, प्यार में फंसाकर भगाया
पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी को तबरेज काफी समय से परेशान कर रहा था. जब युवती स्कूल जाती थी, तब वह उसका पीछा करता और उसे परेशान करता था. इस संबंध में जब परिवार ने तबरेज के परिजनों से शिकायत की, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि वह अब ऐसा नहीं करेगा. लेकिन इसके बावजूद तबरेज ने अपनी हरकतें जारी रखीं. धीरे-धीरे उसने युवती को प्रेम के झूठे जाल में फंसा लिया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया.

परिवार का कहना है कि युवती अपने साथ घर में रखे जेवरात और नकदी भी ले गई है, जिसमें एक तोले के सोने के कुंडल, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन, ढाई तोले का एक हार और ₹1 लाख से अधिक नकदी शामिल है.

निकाह के बाद कर देगा हत्या, फिर नेपाल भाग जाएगा
परिजनों के मुताबिक, जब उन्होंने युवती की तलाश शुरू की, तो तबरेज ने उन्हें फोन कर धमकी दी. उसने कहा कि वह गाजियाबाद पहुंच चुका है और जल्द ही युवती का धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लेगा. उसने यह भी धमकी दी कि अगर परिवार ने पुलिस में शिकायत की, तो वह लड़की की हत्या कर उसके टुकड़े-टुकड़े कर देगा और नेपाल भाग जाएगा, जहां पुलिस उसे कभी नहीं पकड़ पाएगी.

मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार
परिवार ने इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी सुरक्षा की गुहार लगाई है. उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द बरामद किया जाए और आरोपी तबरेज को कड़ी सजा दी जाए. परिवार का कहना है कि वे बेहद डरे हुए हैं और उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी की तलाश जारी
बरेली पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए इज्जतनगर थाने में तबरेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 87 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.

हिंदू संगठन ने की सख्त कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है. हिंदू संगठन के नेता पंकज पाठक ने इसे लव जिहाद का मामला बताया है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा, यह लव जिहाद की सुनियोजित साजिश है. हिंदू लड़कियों को निशाना बनाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है. आरोपी ने पीड़िता के परिवार को धमकी दी है कि अगर वे पुलिस में गए, तो उनकी बेटी को मारकर उनके पास भेज दिया जाएगा. प्रशासन को चाहिए कि ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत करने से पहले 10 बार सोचे.

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...