2.4 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्य2 साल पहले लव मैरिज, अब पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,...

2 साल पहले लव मैरिज, अब पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी ने उठाया खौफनाक

Published on

गोरखपुर:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रविवार की सुबह एक बड़ी घटना सामने आई। यहां मशहूर मनोचिकित्सक डॉक्टर रामशरण की बेटी संचिता श्रीवास्तव ने अपने घर की छत की दूसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना के ही परिजनों में हाहाकार मच गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

कैंट थाना क्षेत्र के सिविल लाइन के रहने वाले मशहूर मनोचिकित्सक डॉ रामचरण की पुत्री संचिता श्रीवास्तव ने 2 साल पहले पटना के बाढ़ नामक स्थान के रहने वाले एक युवक से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच संबंध ठीक नहीं थे। संचिता के पति हरीश ने एमबीए किया था और मुंबई के एक प्राइवेट बैंक में नौकरी कर रहा था।

पटना जाने की बात कहकर निकला था पति
बताया जा रहा है की कुछ माह पहले पत्नी की बीमारी के चलते वह नौकरी छोड़कर गोरखपुर आ गया था और पत्नी के घर ही रह रहा था। शुक्रवार की सुबह पत्नी से पटना जाने की बात कह कर घर से निकला था, लेकिन पटना न जाकर वह बनारस के एक होटल में रुका। यहां उसने शुक्रवार की रात फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी।

दूसरी मंजिल की छत से कूद कर आत्महत्या
इसकी सूचना गोरखपुर में जब उसकी पत्नी संचित को हुई तो वह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने रविवार की सुबह 9:00 बजे अपने घर की दूसरी मंजिल की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

बनारस में पति ने किया सुसाइड
कैंट थाना प्रभारी रणधीर मिश्र का कहना है कि सूचना मिलने पर मौके पर गए थे शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी मिली है कि मृतका के पति ने भी बनारस के एक होटल में सुसाइड किया है। फिलहाल मामले की जांच बनारस पुलिस कर रही है।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...