11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यभौजी की बहन से लव मैरिज, बियाह के बाद भी 'कुंवार वाले...

भौजी की बहन से लव मैरिज, बियाह के बाद भी ‘कुंवार वाले खेल’ का शक; फिर हो गया ‘बेलन कांड’

Published on

पटना

बिहार की राजधानी पटना में लव मैरिज के बाद ‘बेलन कांड’ हो गया। एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बबलू नाम के इस व्यक्ति को शक था कि उसकी पत्नी प्रिया का किसी और के साथ अवैध संबंध है। इसी शक में उसने प्रिया को मौत के घाट उतार दिया। दोनों ने लव मैरिज की थी। पीरमुहानी में एक साइकिल की दुकान पर बबलू काम करता है। हत्या करने के बाद वो दुकान पर काम करने भी चला गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, यह घटना मंगलवार को गांधी मैदान थाना क्षेत्र में हुई।

पटना में पति पर पत्नी की हत्या का आरोप
गांधी मैदान थाने के सालिमपुर अहरा रोड नंबर-1 में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बबलू ने प्रिया की हत्या कर दी। फिर वो रोज की तरह काम पर चला गया। बबलू और प्रिया ने प्रेम विवाह किया था। प्रिया, बबलू के बड़े भाई की साली थी। उनके दो बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र आठ और छह साल है। बबलू मूल रूप से गया जिले के पाली का रहने वाला है। प्रिया का मायका खाजपुरा में है लेकिन उसके परिजन गुजरात में रहते हैं। जब बच्चे स्कूल से घर लौटे, तो उन्होंने अपनी मां को उठाने की कोशिश की लेकिन जब नहीं उठी, तो वे रोने लगे। बच्चों को रोता देखकर आसपास के लोगों को पता चला कि कुछ गड़बड़ है, तब जाकर इसकी भनक लोगों को लगी।

बड़े भाई की साली से की थी लव मैरिज
प्रिया के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थे, जब प्रिया ने बबलू से शादी की, तो वे बहुत नाराज हुए थे। उन्होंने प्रिया से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। प्रिया की मौत के बाद भी कोई परिजन थाने में शिकायत दर्ज कराने नहीं आया। लोगों का कहना है कि ये नाराजगी की वजह से ही है। बबलू, प्रिया और उनके दो बच्चे सालिमपुर अहरा रोड नंबर 1 में किराए के मकान में रहते थे। वे 10 दिन पहले ही यहां रहने आए थे। इससे पहले वे इसी गली में दूसरे मकान में रहते थे। प्रिया सिलाई-कढ़ाई करके कुछ पैसे कमा लेती थी।

बेलन से गला घोंटकर उसे मार डाला
बताया जा रहा है कि सोमवार की रात को बबलू और प्रिया में झगड़ा हुआ था। बबलू को शक था कि प्रिया किसी और लड़के से बात करती है। उसे लगता था कि प्रिया का किसी और के साथ चक्कर चल रहा है। बाद में बबलू ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जिस दिन हत्या हुई, उस दिन दोनों बच्चे स्कूल गए थे। बबलू ने पहले प्रिया के हाथ बांधे। फिर बेलन से गला घोंटकर उसे मार डाला।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...