3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यलखनऊ: खेत में गिरे फाइटर जेट के 2 फ्यूल टैंक, धमाके से...

लखनऊ: खेत में गिरे फाइटर जेट के 2 फ्यूल टैंक, धमाके से सहम गए लोग

Published on

लखनऊ ,

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दो किसानों के खेत में फाइटर जेट के फ्यूल टैंक पड़े मिले. ऊंचाई से गिरने के बाद तेज धमाका हुआ और आसपास खेतों में काम कर रहे लोग डर गए. पास जाकर देखा कि टैंक से तेल बह रहा था. ग्रामीणों ने तुरंत ही 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. मौके पर बीकेटी एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारी समेत पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी पहुंचे. फायर स्टेशन से दमकल को बुलवाया गया.

यह मामला बीकेटी थाना क्षेत्र के गाजीपुर का है. बताया जा रहा है कि IFA की टीम फ्यूल टैंकों को अपने साथ ले गई. एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान सिस्टम में आई खराबी के दौरान यह हादसा हुआ. दोपहर भारतीय वायुसेना के किरण विमान से दो फ्यूल टैंक गिर गए. इस दौरान विमान को सुरक्षित उतर लिया गया. प्यूल टैंक के गिरने से किसी तरह का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.

फाइटर फ्लेन के दो फ्यूल टैंक खेत में गिरे
जानकारी के मुताबिक बक्शी का तालाब के पास यह घटना हुई. यहां पर भारतीय एयर फोर्स का स्टेशन है और लगातार ट्रेनिंग चलती है. मौके पर पहुंची पुलिस और एयरफोर्स के अधिकारियों ने ड्रॉप टैंक को बरामद कर लिया और एयरफोर्स स्टेशन ले गए.

फ्यूल टैंक गिरने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ
एयरफोर्स के अधिकारियों के मुताबिक रुटीन ट्रेनिंग के दौरान कुछ खराबी आने से फ्यूल टैंक नीचे गिरे. लेकिन एयरक्राफ्ट को आराम से लैंड करा लिया गया. दोनों फ्यूल टैंक को बरामद कर लिया गया है. इसकी वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...